MPSC की तीन परीक्षाएं पोस्टपोन: इवैल्यूएशन पर उठे सवालों के बाद फैसला; नया शेड्यूल जल्द जारी होगा
Published: Updated:
2 min read

महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनाई गई एक हाई -लेवल कमेटी राज्य में मौजूदा परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही है। AI-इमेज।
एजुकेशन डेस्क. महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने तीन परीक्षाओं को पोस्टपोन कर दिया। ये फैसला स्टेट सर्विस मेंन एग्जामिनेशन 2025 के इवैल्यूएशन पर उठे सवालों और राज्य के एग्जाम सिस्टम को रिव्यू करने के बाद लिया।
कौन-कौन के एग्जाम हुए पोस्टपोन
कमीशन ने स्टेट सर्विस मेंस एग्जाम 2026, महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग सर्विस मेंस एग्जाम 2026 और महाराष्ट्र ग्रुप-B (नॉन-गजेटेड) मेंस एग्जाम 2026 को स्थगित किया है। इन परीक्षाओं की तारीखों की अलग से घोषणा की जाएगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ कैंडिडेट्स ने स्टेट सर्विस मेंस एग्जाम 2025 की आंसर-की के इवैल्यूएशन पर ऑब्जेक्शन उठाए थे। इसके बाद आंसर-की का दोबारा इवैल्यूएशन करवाने का फैसला लिया गया, जिसके चलते एग्जाम प्रोसेस में देरी होने की संभावना है। इसी के साथ आयोग ने बताया है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनाई गई एक हाई -लेवल कमेटी राज्य में मौजूदा परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही है।
परीक्षा रद्द करने की मांग भी हुई थी
इस बीच, आयोग को कई कैंडिडेट्स से स्टेट सर्विस मेन एग्जाम 2026 को स्थगित करने की मांग को लेकर आवेदन मिले थे। यह परीक्षा 3 अक्टूबर से शुरू होने वाली थी। इन ऑब्जेक्शंस पर विचार करने के बाद परीक्षा पोस्टपोन कर दी गई है।
नई परीक्षा तारीखें कब जारी होंगी
आयोग ने अभी तक तीनों परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है। MPSC ने कहा है कि एग्जाम शेड्यूल की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वो परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए MPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पोस्ट या किसी मैसेज के आधार पर जानकारी पर यकीन न करें।

