मोहाली में ED की कार्रवाई के दौरान हंगामा: AAP कार्यकर्ताओं ने जांच एजेंसी की गाड़ियों पर पथराव किया
Published:
2 min read

AAP का आरोप है कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के तौर पर कर रही है।
नेशनल डेस्क. मोहाली में AAP कार्यकर्ताओं ने ED की कार्रवाई के दौरान वाहनों पर पथराव कर दिया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ED की सर्चिंग और कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
यह हाई वोल्टेज ड्रामा ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के ऑफिस के बाहर किया। उन्होंने ऑफिस के अंदर घुसने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान जांच एजेंसी की गाड़ियों पर भी हमला किया गया। इस दौरान एजेंसी की गाड़ी की खिड़की का कांच और खिड़की का हिस्सा टूट गया।
'BJP एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही'
AAP ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह पंजाब सरकार और उसके अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल एक राजनीतिक हथियार के तौर पर कर रही है। AAP नेताओं का आरोप है कि ED की कार्रवाई का मकसद GMADA के कामकाज में बाधा डालना और राज्य सरकार पर दबाव बनाना है।
यह खबर भी पढ़ें
रवनीत बिट्टू ने CM मान के काफिले पर अंडे-टमाटर फेंके: शराब की बोतल भी दिखाई, पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया
मनी-लॉन्ड्रिंग की चल रही जांच
ED तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों पर मनी-लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। इसके तहत मंगलवार से GMADA ऑफिस में ED की कार्रवाई जारी है। एजेंसी ने दिल्ली, मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला और लुधियाना में 26 जगहों पर सर्चिंग और सर्वे किया है।

