PM मोदी का पहला सेल्फी वीडियो फेसबुक ने हटाया: तकनीकी गलती बताकर माफी मांगी; सरकार ने भेजा समन
Published:
2 min read

फेसबुक पर अब तक इस वीडियो पर 163 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।
नेशनल डेस्क. Meta ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला सेल्फी वीडियो भारत के कुछ विशेष क्षेत्रों में रिस्ट्रिक्ट कर दिया। मेटा ने फेसबुक से PM मोदी के वीडियो को कुछ समय के लिए हटाने पर माफी मांगते हुए कहा- तकनीकी खराबी के चलते गलती से ऐसा हुआ है।
हालांकि कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने वीडियो को फिर से रिस्टोर कर दिया। सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है।
सरकार ने मेटा कंपनी को समन भेजा है। IT मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये समन इसलिए भेजे गए क्योंकि भारत की पॉलिसी टीम अमेरिकी टीम को मुद्दों की गंभीरता के बारे में ठीक से नहीं समझा पाई।
बता दें, फेसबुक पर अब तक इस वीडियो पर 163 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। 9.3 मिलियन लोग इसे लाइक कर चुके हैं, साथ ही 2 लाख 83 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को शेयर कर चुके हैं।
कुछ समय के लिए हटा वीडियो
मेटा ने अपने आधिकारिक बयान में कहा- कंटेंट गलती से हटा दिया गया था, अब उसे वापस रिस्टोर कर दिया गया है। ‘कानूनी अनुरोध’ नोटिस के चलते वीडियो पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मेटा के मालिकाना हक वाले फेसबुक ने 28 जुलाई की सुबह कुछ समय के लिए इस वीडियो तक पहुंच को सीमित कर दिया था।

फेसबुक पर दिखाए गए नोटिस में कहा गया था कि एक कानूनी अनुरोध के बाद वीडियो पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, फेसबुक ने इस बारे और कोई जानकारी नहीं दी है।
यह खबर भी पढ़ें- पेपर लीक केस- फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे: PM बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
23 जुलाई को किया था पोस्ट
यह वीडियो PM मोदी के फेसबुक अकाउंट पर 23 जुलाई को पोस्ट किया गया था। CJP के 36 दिनों तक चले छात्रों के प्रोटेस्ट के दौरान PM मोदी का Gen Z को पहला संबोधन था। इस वीडियो पर मिलियन में व्यूज आए हैं। करीब 3 मिनट लंबे इस VIDEO में PM ने छात्रों को भरोसा दिलाया था कि सरकार पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली अनियमितताओं को बेहद गंभीरता से देखती है।

