मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: पति की हत्या के मामले में मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी; जज बोले- ऐसे अपराध समाज में डर पैदा करते हैं
Published:
4 min read

मुस्कान (बीच में) ने अपने लवर साहिल (राइट) के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत (लेफ्ट) (23) की हत्या की थी। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड के मामले में आरोपी मुस्कान और उसके लवर साहिल को दोषी ठहराया है। मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव के टुकड़ों को नीले ड्रम में भर दिया था। ऊपर से कंक्रीट और सीमेंट भर दिया था। इस घटना के 13 महीने बाद आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के खिलाफ फैसला आया है।
जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की कोर्ट में 126 सुनवाई हुईं, 22 गवाहों ने अपने बयान दिए। जज ने फैसला सुनाते हुए कहा- इस तरह के अपराध समाज में डर पैदा करते हैं। मुस्कान और साहिल ने मर्चेंट नेवी के पूर्व अफसर 29 साल के सौरभ राजपूत की हत्या की साजिश रची थी। सजा पर फैसला कुछ दिन बाद आएगा।

यह खबर भी पढ़ें: शादी के लिए अपनी फैमिली को इनकार न कर सकीं; बॉयफ्रेंड के साथ एक बेगुनाह को रास्ते से हटाने की जुर्रत कर डाली
यह घटना मार्च 2025 की है, दरअसल सौरभ राजपूत लंदन में काम करता था और एक महीने पहले ही वापस लौटा था। मेरठ पुलिस के मुताबिक, मुस्कान रस्तोगी ने अपने लवर साहिल शुक्ला के साथ मिलकर 3 मार्च को अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की।
2016 में लव मैरिज की थी
मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके के रहने वाले सौरभ राजपूत ने साल 2016 में घर से थोड़ी दूर ही रहने वाली मुस्कान रस्तोगी के साथ लव मैरिज की थी। दोनों की शादी से परिवार खुश नहीं था, इसलिए सौरभ को उसके परिजनों ने घर से बेदखल कर दिया था। वह मुस्कान के साथ पड़ोस के इंदिरा नगर में रहने लगा। साल 2019 में मुस्कान ने एक बेटी को जन्म दिया।
सौरभ ने तलाक के लिए आवेदन दिया
दो साल पहले सौरभ लंदन में काम करने के लिए चला गया। इस दौरान मुस्कान और साहिल के बीच दोस्ती और बढ़ गई। जब सौरभ को अपनी पत्नी और साहिल के बीच संबंध की बात पता चली, तो उसने 2021 में तलाक के लिए आवेदन किया। घरवालों के समझाने के बाद सौरभ ने शिकायत वापस ले ली।
हत्या की बहुत पहले कर ली थी प्लानिंग
मुस्कान ने पुलिस को बताया, सौरभ का पासपोर्ट एक्सपायर होने वाला था और उसे रिन्यू कराने के लिए वह 24 फरवरी को भारत आया था। हत्या के लिए मुस्कान और साहिल ने पहले ही पूरी प्लानिंग कर ली थी और चाकू और बेहोशी की दवाएं खरीद ली थीं। 3 मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ के खाने में बेहोशी की दवाइयां मिला दीं और जब वह बेहोश हो गया तो साहिल ने सौरभ का हाथ पकड़ा और मुस्कान ने चाकू से कई वार किए।
बेटी ने पूछा- पापा कहां गए
पुलिस के अनुसार दोनों ने शव को बाथरूम में ले जाकर 3 टुकड़े कर दिए और सबूत मिटाने के लिए कमरे को ब्लीचिंग पाउडर से धो दिया। पुलिस के अनुसार, शव छिपाने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी को मां के पास छोड़ा और वो साहिल के साथ घूमने के लिए शिमला, मनाली और कसौली चले गए।
ऐसे हुआ खुलासा
17 मार्च को जब मुस्कान लौटी तो उसकी 6 साल की बेटी ने पिता सौरभ के बारे में पूछा। इस पर मुस्कान भावुक हो गई। वह अपने मायके पहुंची और सौरभ की हत्या का इल्जाम अपने ससुराल पक्ष पर लगाने लगी, हालांकि मुस्कान के परिजनों को भरोसा नहीं हुआ, तो वे उसे खुद थाने ले गए। शक के आधार पर पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि साहिल ने मुस्कान के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की। हत्या के बाद शव का सिर, दोनों हाथों की हथेलियां काट कर एक ड्रम में डालकर उसे क्रंकीट से भर दिया।

