पुराना या नया iPhone चाहिए: जब भीड़ में असम CM से युवक ने मांगा आईफोन; वायरल हो रहा हिमंता सरमा का जवाब
Published:
2 min read

असम CM हिमंता बिस्वा सरमा से युवक ने मांगा आईफोन।
नेशनल डेस्क. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से भीड़ में एक युवक ने अजीब डिमांड कर दी। युवक ने CM से एक iPhone दिलाने के लिए कहा। हिमंता ने उससे पूछा कि नया वाला iPhone चाहिए या पुराना वाला।
दरअसल, हिमंता बिस्वा सरमा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे लोगों से मिलते नजर आ रहे हैं। तभी वहां एक युवक आया और उसने CM हिमंता से सीधे आईफोन की डिमांड कर दी। युवक ने कहा- सर मुझे आईफोन चाहिए... ये सुनकर हिमंता चौंक गए और उन्होंने रुककर पूछा- क्या आईफोन, कौन सा चाहिए, नया वाला या पुराना वाला। युवक ने कहा- कोई भी।
देखते ही देखते युवक के साथ CM की बातचीत हंसी मजाक में बदल गई। CM सरमा ने हल्के फुल्के अंदाज में युवक के चेहरे को थपथपाया और कहा, ठीक है, हम आपको आईफोन दिला देंगे। आपको मिल जाएगा। इसके बाद सरमा आगे बढ़ गए और अन्य लोगों से बातचीत की।
हिमंता बिस्वा सरमा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- Very clear priorities यानी प्राथमिकताएं साफ हैं... यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स युवक के आत्मविश्वास को देखकर हैरान रह गए। एक यूजर ने सरमा के स्वभाव की तारीफ की। जबकि एक अन्य यूजर ने पूछा- क्या वास्तव में युवक को आईफोन मिल गया।

