पुणे में श्रद्धालुओं को ले जा रहा गाड़ी पलटी: 7 महिलाओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल; मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान
Published:
1 min read

पुणे में श्रद्धालुओं को ले जा रही पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई।
पुणे- कुंडेश्वर मंदिर जाते समय श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में सात महिलाओं की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह घटना सोमवार को पुणे के पापलवादी क्षेत्र में दोपहर करीब 1 बजे हुई।
पुलिस के मुताबिक, पिकअप वाहन सड़क से उतरकर घाटी में गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने क्षतिग्रस्त से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भेजा गया। कुछ घायलों की स्थिती गंभीर बताई जा रही है।
प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा- पुणे में हुई दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने PM राष्ट्रीय राहत कोष से सभी मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

