केरल में ढाई साल की बच्ची ने चढ़ीं 625 सीढ़ियां: 33 फ्लोर तक सिर्फ 14.7 मिनट में पहुंची; बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
Published:
2 min read

लक्ष्मी Pre-KG की स्टूडेंट हैं। उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।
नेशनल डेस्क. केरल के कोझीकोड में ढाई साल की लक्ष्मी कृष्णा यशवन ने बिना रुके 33 फ्लोर की 625 सीढियां चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया है। उसने ये कारनामा सिर्फ 14 मिनट 7 सेकंड में पूरा किया है। उसने कोझिकोड के एक रेजिडेंशियल टावर 'हाईलाइट ओलंपस की 625 सीढियां बिना किसी सहारे और बिना रुके चढ़ीं। अभी वह सिर्फ 2 साल 6 महीने और 6 दिन की है।
Pre-KG की स्टूडेंट का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। साथ ही उसने बिना रुके और बिना सहारे के मल्टी स्टोरी बिल्डिंग चढ़ने का बेंचमार्क बनाया है। इससे पहले चैन्नई के एक बच्चे के नाम 362 सीढियां चढ़ने का रिकॉर्ड था।
यह खबरें भी पढ़ें
गोल्ड स्मगलिंग में 8 महीने के बेबी का इस्तेमाल: डायपर में रख लाए आधा किलो सोना, एयरपोर्ट पर DRI ने जब्त किया; केरल का है मामला

लक्ष्मी व्हाइट स्कूल इंटरनेशनल पेरुमन्ना में पढ़ाई करती है। उसकी मां आरती MR टैटू आर्टिस्ट हैं और पिता एक्टिविटीज हेड हैं। परिवार वेलिपरम्बा, कीजमाड का रहने वाला है। लक्ष्मी का बड़ा भाई शिवा कृष्णा यशवन ग्रेड 1 में पढ़ाई करता है।


