जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर: 2 आतंकी मारे गए; घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे
Published:
2 min read

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया गया है। आर्मी सर्च ऑपरेशन चला रही है। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एनकाउंटर में 2 आतंकी मारे गए। लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के केरन सेक्टर में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।
आतंकी जुमगुंड क्षेत्र में केलांदी के पास अंधेरे के फायदा उठाकर बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाबलों ने उन्हें चेतावनी दी। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई। बॉर्डर पर 10 से 15 मिनट तक चले एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए।
सेना चला रही सर्च ऑपरेशन
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया गया है। आर्मी सर्च ऑपरेशन चला रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य घुसपैठिया तो अंदर नहीं आ आया। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों के पास हैवी हथियार मौजूद थे।
पंजाब बॉर्डर पर 2 घुसपैठिए मारे गए थे
इससे पहले 2 अक्टूबर को पंजाब में BSF ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था। वे इंटरनेशनल बॉर्डर से भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से घुसने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि 3 लोग इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर रहे थे, उन्हें BSF ने चेतावनी दी। जब वह नहीं माने तो फायरिंग की गई। दो लोग फायरिंग में मारे गए, जबकि एक व्यक्ति वहां से पाकिस्तान भाग निकला।
यह खबर भी पढ़ें; लद्दाख की बर्फीली सीमा पर अब 'हिमालयी कुत्तों' की तैनाती: 14 हजार फीट ऊंचाई से चीनी घुसपैठ पर रखेंगे नजर, स्क्वॉड में अटैक डॉग्स भी शामिल
यह खबर भी पढ़ें; भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर किसान अगवा: रिहाई के बदले घुसपैठिए को छोड़ने की शर्त रखी; दोनों देशों की सिक्योरिटी फोर्स संपर्क में

