उत्तराखंड में जिम मालिक मोहम्मद दीपक गिरफ्तार: व्यापारी से मारपीट और धमकी का आरोप; CCTV भी सामने आया
Published:
2 min read

व्यापारी संजीव टांक ने कोटद्वार के कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना से जुड़ा एक CCTV भी सामने आया है।
नेशनल डेस्क. उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम मालिक मोहम्मद दीपक को व्यापारी से गाली-गलौज, धक्कामुक्की और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा- शांति भंग होने की आशंका के चलते यह गिरफ्तारी की गई।
पुलिस ने बताया, पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार के जिम मालिक मोहम्मद दीपक कुमार को गुरुवार को एक व्यापारी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दीपक इस साल की शुरुआत में चर्चा में आया था, जब उसने एक मुस्लिम दुकानदार के लिए बजरंग दल के लोगों से बहस की थी।

पुलिस को अनुसार, व्यापारी संजीव टांक ने कोटद्वार के कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। संजीव ने आरोप लगाया कि दीपक ने उनके साथ गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला
पुलिस ने बताया कि CCTV, फोटो और अन्य सबूतों के आधार पर BNS की धारा 196 (धर्म, जाति या भाषा जैसे आधारों पर अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना या सद्भाव बिगाड़ना) और धारा 115 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) भी जोड़ी गईं।
यह खबर भी पढ़ें
खड़गे की रैली के बाद 'शुद्धिकरण' का मामला: कर्नाटक में उत्तराखंड BJP नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज
पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया, आरोपी ने पीड़ित के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने गुरुवार देर शाम कोटद्वार नगर निगम इलाके में फ्लैग मार्च भी किया।
कौन है दीपक मोहम्मद
मोहम्मद दीपक के नाम से चर्चित दीपक का असली नाम दीपक कुमार कश्यप है। वो उत्तराखंड के कोटद्वार के रहने वाला एक जिम ट्रेनर हैं। 26 जनवरी 2026 को एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में सामने आने के बाद चर्चा में आया था। इस विवाद के बाद राहुल गांधी ने दीपक से दिल्ली में मुलाकात की थी। उसके जिम की मेंबरशिप लेने के लिए भी कहा था। राहुल गांधी ने उसे मोहब्बत की दुकान बताया था।

