कोलकाता गैंगरेप केस: वकील का दावा- अगर रेप हुआ, तो आरोपी की बॉडी पर लव बाइट कैसे आया; विक्टिम ने एक दिन बाद शिकायत क्यों दर्ज कराई?
Published:
3 min read

मनोजीत मिश्रा कोलकाता लॉ कॉलेज का पूर्व छात्र है।
कोलकाता लॉ स्टूडेंट से रेप मामले के मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा के वकील ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर मनोजीत ने रेप किया है, तो उसकी बॉडी पर लव बाइट्स कहां से आ गया। मनोजीत के वकील ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विक्टिम का फोन भी कायदे से जब्त कर लेना चाहिए था।
उन्होंने यह भी पूछा कि विक्टिम एक दिन बाद पुलिस के पास कंप्लेन लेकर क्यों पहुंची। उसे तो घटना वाली रात ही शिकायत कर देनी चाहिए थी।
बता दें, 27 जून को कोलकाता लॉ कॉलेज में 24 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई। कॉलेज के ही पूर्व छात्र मनोजीत मिश्रा और उसके दो साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगा। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस कस्टडी में हैं।
शिकायत एक दिन बाद क्यों की गई
मनोजीत के वकील राजू गांगुली ने सारे आरोपों से इनकार किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गांगुली ने कहा, ‘अगर घटना रात 10.30 बजे हुई तो शिकायत अगले दिन शाम 4.45 पर क्यों दर्ज की गई। ये पूरी फर्जी शिकायत है। हमारे पास उसके (पीड़िता) खिलाफ सबूत है कि उसने ऐसा क्यों किया।’
रेप में लव बाइट कैसे आ गया
गांगुली ने आगे कहा, ‘अभियोजन पक्ष का कहना है कि मनोजीत की बॉडी पर खरोंच के निशान देखे गए हैं। लेकिन, क्या उन्होंने यह बताया गया कि उसकी बॉडी पर लव बाइट्स भी मिले हैं। रेप जैसी घटना में बॉडी पर लव बाइट कैसे आ जाएगा।’

वीडियो में टॉर्चर जैसा कुछ नहीं
मनोजीत के फोन में घटना का कथित वीडियो मिलने के दावे पर गांगुली ने कहा, ‘मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि वो कोई टॉर्चर का वीडियो नहीं था। अभियोजन पक्ष कुछ छुपा रहा है। आप सब समझदार हैं, खुद सोच सकते हैं कि वो किस तरह का वीडियो था। अगर किसी की गर्दन पर लव बाइट्स हैं, तो सोचिए वो वीडियो किस बारे में हो सकता है।’
घटना वाले दिन क्या हुआ था..
कोलकाता में 27 जून को लॉ कॉलेज में एक स्टूडेंट से गैंगरेप की घटना सामने आई। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, मनोजीत सहित 3 लोगों ने कॉलेज कैंपस में उसके साथ रेप और बदसलूकी की।
मनोजीत पर आरोप है कि उसने 24 साल की स्टूडेंट से कॉलेज के गार्डरूम में रेप किया। बाकी दोनों आरोपी दरवाजे पर निगरानी कर रहे थे। उन्होंने दुष्कर्म करते वक्त वीडियो भी रिकॉर्ड भी किया। विरोध करने पर पीड़िता को हॉकी स्टिक से मारा भी गया है।
इस मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। तीनों को 8 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मनोजीत ने रेप के आरोपों से इनकार किया है। उसने कहा कि जो भी हुआ, दोनों की सहमति से हुआ था। मेडिकल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि पीड़िता के साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाए गए थे।

