मां की गोद में मासूम ने तोड़ा दम: गणेश पंडाल में खेलते समय हुई घबराहट, घर पहुंचने पर आया हार्टअटैक
Published:
2 min read

महाराष्ट्र के कोलाहपुर में 10 साल के श्रवण गावड़े की हार्टअटैक से मौत हो गई। (इमेज क्रेडिट सोशल मीडिया)
नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के कोलाहपुर में भक्तिमय माहौल अचानक गमगीन हो गया। गणेश पंडाल में खेल रहे 10 साल के बच्चे की हार्टअटैक से मौत हो गई। बच्चे की पहचान श्रवण गावड़े (10) के रूप में हुई। श्रवण घर के पास गणेश पंडाल मे दोस्तों के साथ खेल रहा था। अचानक घबराहट महसूस होने लगी। घर आकर मां की गोद में लेटने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
मां की गोद में तोड़ा दम
घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक घबराहट हुई और कुछ ही मिनटों बाद मासूम बच्चे ने मां की गोद में दम तोड़ दिया। घटना से पूरे इलाके में मातम फैल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्चा अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसे घबराहट महसूस हुई और वह खेल छोड़कर घर की ओर भागा। घर पहुंचते ही मां की गोदी में लेट गया। मां ने उसे संभाला लेकिन कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ बाता सकेंगे- डॉ
परिजन उसे आनन-फानन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने के पीछे हार्ट प्रॉब्लम या किसी अंदरूनी मेडिकल इश्यू हो सकता है। हालांकि, सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने बताया कि बच्चा बिल्कुल स्वस्थ था और रोज की तरह खेल रहा था। अचानक हुई इस घटना से मोहल्ले का माहौल गमगीन है।

