खरगे बोले- ट्रम्प के टैरिफ से 3.75 लाख करोड़ का बोझ: मोदी पर तंज, कहा- इसका ब्लेम तो आप कांग्रेस के 70 साल के शासन पर नहीं डाल सकते
Published:
2 min read

खरगे ने कहा कि ट्रम्प के 50% टैरिफ से भारतीय अर्थव्यवस्था पर 3.75 लाख करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा। (फाइल)
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ एक्शन के लिए PM मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। खरगे ने कहा कि ये भारत की फेल्ड फॉरेन पॉलिसी का नतीजा है। खरगे ने आगे कहा- ट्रम्प ने इतना बड़ा ऐलान कर दिया। सरकार को इस दिशा में पहले ही कदम उठा लेने चाहिए थे। आप (मोदी) इस फॉरेन पॉलिसी डिजास्टर का ब्लेम कांग्रेस के 70 साल के शासन पर नहीं डाल सकते।
इकोनॉमी पर 3.75 लाख करोड़ का बोझ होगा
खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ट्रम्प के 50% टैरिफ से भारतीय अर्थव्यवस्था पर 3.75 लाख करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। छोटे उद्योग, फॉर्मिंग, दवाइयां और टेक्सटाइल सेक्टर्स को खासा नुकसान होगा।
खरगे ने यह भी कहा कि मोदी सरकार समय रहते इस समस्या को सुलझाने में नाकाम रही। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड को लेकर कई बार बातचीत हुई, लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं हो पाया। इसी वजह से ट्रम्प ने भारत के खिलाफ कड़े कदम उठाए।

हमने खराब स्थिति में भी रिश्ते सामान्य रखे
खरगे का कहना है कि हमने खराब स्थिति में अमेरिका से अपने रिश्ते सामान्य रखे। अमेरिका ने 1971 भारत-पाक जंग और न्यूक्लियर टेस्ट के समय भारत को आंख दिखाया, लेकिन हमने इन सभी मौकों पर सेल्फ रिस्पेक्ट और डिग्निटी के साथ अपनी बात रखी।
ट्रम्प का भारत पर 25% एडिशनल टैरिफ, टोटल 50%
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार देर रात भारत पर 25% एडिशनल टैरिफ लगा दिया। इससे पहले उन्होंने 25% टैरिफ लगाया था। कुल मिलाकर अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया है। ये दोनों टैरिफ 7 अगस्त और 27 अगस्त से लागू होंगे। पूरी खबर पढ़ें..

