केरल में इंफ्लुएंसर की मौत का मामला: एक हफ्ते बाद बॉयफ्रेंड का शव मिला, पुलिस को सुसाइड का शक
Published:
2 min read

चिन्नू पप्पू ने लव मैरिज की थी, एक महीने पहले तलाक हुआ था। (फोटो-सोशल मीडिया)
नेशनल डेस्क. केरल के कासरगोड में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर चिन्नू पप्पू उर्फ रेशमा की मौत के एक सप्ताह बाद उसके बॉयफ्रेंड संदेश की बॉडी घर में लटकी मिली है। पुलिस ने सुसाइड की आशंका जताई है और दोनों मौतों के बीच कनेक्शन की जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि यह सुसाइड का केस हो सकता है। मृतक की पहचान संदेश के रूप में हुई है, जो कासरगोड शहर के पास मधुर पंचायत के उलियाथडुका का रहने वाला था। संदेश का शव 15 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे घर के अंदर लटका हुआ मिला। संदेश पेंटर था और परिवार में उसके माता-पिता हैं।
पुलिस ने बताया कि संदेश से चिन्नू पप्पू की मौत के सिलसिले में पूछताछ की गई थी, जिसका असली नाम रेशमा था। पूछताछ के लिए संदेश को पुलिस स्टेशन बुलाया गया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए। अधिकारियों ने बताया, बाद में संदेश को छोड़ दिया था। रेशमा किराए से उलियाथादुका में रहती थी। 9 फरवरी को उसकी बॉडी किराए के घर में मिली थी।
चिन्नू पप्पू का एक महीने पहले तलाक हुआ था
चिन्नू पप्पू एक पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर थी, उसके इंटाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फोलोअर्स हैं। वह अपने ब्लॉग में गांव की जिंदगी, लोकल फूड और यूनिक प्लेस के बारे में बताती थी। तुलु भाषा में उसकी वीडियो काफी वायरल होती थीं। चिन्नू पप्पू ने लव मैरिज की थी, लेकिन करीब एक महीने पहले दोनों का तलाक हो गया, और उनका चार साल का बेटा अधुर में माता-पिता के साथ रह रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संदेश और चिन्नू पप्पू की डेथ के बीच कनेक्शन को लेकर जांच कर रही है।

