कर्नाटक CM-डिप्टी सीएम के अधिकारी भिड़े: डीके शिवकुमार के स्पेशल अफसर का आरोप- सिद्दारमैया की ड्यूटी में तैनात अधिकारी ने मुझे जूते मारे
Published:
2 min read

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के स्पेशल अफसर एच आंजनेय ने सीएम के स्पेशल अफसर सी मोहन कुमार पर जूते से पीटने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। मामला तब सामने आया जब एच आंजनेया ने रेसिडेंट कमिश्नर इमकोंगला जमीन से इसकी शिकायत की। आंजनेय ने इस मामले में कुमार के खिलाफ क्रिमिनल एक्शन लेने की मांग की है। पूरा मामला दिल्ली के कर्नाटक भवन का है।
कुमार ने अपनी शिकायत में कहा- मुझे जूते से पीटा गया। इससे मेरी गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंची है। इस मामले में कुमार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए और मुझे न्याय दिलाया जाए।
मेरी जान को खतरा है- आंजनेय
रेसिडेंट कमिश्नर इमकोंगला ने इस विवाद की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- हमें 22 जुलाई को एक शिकायत मिली है। इस मामले में सही प्रक्रिया के तहत एक्शन लिया जाएगा। शिकायत में आंजनेय ने कहा कि कुमार ने मुझे चेम्बर में सबके सामने जूते मारने की धमकी दी। अगर मुझे कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार मोहन कुमार होंगे। कुमार हमेशा मेरे काम में रोड़े अटकाते रहते हैं। वह मुझे कई बार मुझे धमकी दे चुके हैं। उनसे मेरी जान को खतरा है।
दूसरे अफसरों के साथ भी हुई मारपीट
आंजनेय ने कहा कि कुमार का सर्विस रिकॉर्ड चेक किया जाना चाहिए। वह पहले एमएम जोशी के साथ भी मारपीट कर चुके हैं। वह सीएम के स्पेशल अफसर होने के अहंकार में दूसरे सीनियर अफसरों को सम्मान नहीं देते। इन सब बातों की वजह से मैंने पहले कर्नाटक भवन से ट्रांसफर भी मांगा था। हालांकि, इस विवाद पर अब तक सीएम के स्पेशल अफसर ने अपना पक्ष नहीं रखा है।
कर्नाटक बीजेपी ने साधा निशाना
कर्नाटक बीजेपी ने अब इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी नेताओं ने कहा है कि यह मामला इस बात के सबूत हैं कि कर्नाटक के सीएम सिद्धारामैया और डिप्टी सीएम शिवकुमार के बीच सबकुछ ठीक नहीं हो। भले ही दोनों ने मिलकर पिछला विधानसभा चुनाव जीता हो, लेकिन कई बार दोनों के समर्थकों के आपस में भिड़ने की खबरें सामने आ चुकी है।

