पत्नी की हत्या के आरोप में 75 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार: 23 साल से फरार था; शव को बोरे में भरकर फेंक दिया था
Published:
2 min read

फोटो क्रेडिट- इंडिया टुडे
कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस ने 75 साल के बुजुर्ग को 23 साल पुराने उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हनुमंथप्पा बताया जा रहा है।
वो 2002 में तीसरी पत्नी का कत्ल करके फरार हो गया था। तब से लेकर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस के मुताबिक, हनुमंथप्पा ने पत्नी की हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर फेंक दिया था।
हत्या के बाद बॉडी को 50-70 किमी दूर फेंका
लोकल पुलिस के मुताबिक, हनुमंथप्पा ने पत्नी रेणुकम्मा की हत्या कोप्पल जिले में की थी। इसके बाद बॉडी को बोरे में भरकर 50-70 किलोमीटर दूर बल्लारी जिले के कम्प्ली इलाके में फेंक दिया था। इस दौरान उसने बस से यात्रा की थी। यह मामला गंगावती टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। गंगावती कोप्पल जिले का सबसे बड़ा शहर है और 'कर्नाटक का चावल कटोरा' भी कहा जाता है।
हनुमंथप्पा हाल ही में अपने पैतृक गांव लौटा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि 23 साल तक वो पुलिस के शिकंजे में क्यों नहीं आया। चूंकि, उसकी उम्र 75 साल हो गई है। ऐसे में कोर्ट उसे क्या सजा सुनाएगी।

