कर्नाटक में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार: ED ने 11 करोड़ कैश, 1 करोड़ की फॉरेन करंसी, 6 करोड़ की ज्वेलरी जब्त की; बैटिंग प्लेटफार्म से कनेक्शन का आरोप
Published:
2 min read

कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया और डिप्टी सीएम शिवकुमार के साथ। (फाइल फोटो)
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को ED ने मनी लॉन्ड्रिग के केस में गिरफ्तार किया है। कांग्रेस विधायक पर अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिग नेटवर्क में कथित कनेक्शन का आरोप है। इससे पहले ED ने कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर रेड डाली और 12 करोड़ रुपए कैश और 6 करोड़ की गोल्ड ज्वेलरी जब्त की है। साथ ही एक करोड़ की फॉरेन करेंसी भी मिली है। साथ ही एजेंसी ने 4 गाड़ियां भी जब्त की हैं।
केसी वीरेंद्र चित्रदुर्ग विधानसभा से कांग्रेस विधायक है। वह 5 कसीनो के मालिक हैं।
कई जगह पर कसीनों में छापे
ED ने 22-23 अगस्त को कई शहरों में जांच की थी। बेंगलुरु, हुबली, मुंबई, जोधपुर, गोआ और गंगटोक जैसे राज्यों में छारेमारी की थी।
इन 5 कसीनों पर छापेमारी
बिग डेडी कसीनो
ओसीन रीवर्स कसीनो
पप्पी कसीनो प्राइड
ओसीन 7 कसीनो
पप्पी कसीनो गोल्ड
बैटिंग प्लेटफार्म और दुबई कनेक्शन
जांचकर्ताओं का कहना है कि वीरेंद्र अवैध बैटिंग प्लेटफार्म King567 and Raja567 ऑपरेट करते हैं। जबकि वीरेंद्र के भाई केसी थिप्पेस्वामी दुबई स्थित डायमंड सॉफ्टेक, TRS टेक्नोलॉजी और Prime9 टेक्नोलॉजी के माध्यम से बैकएंड से संचालन कर रहा था। यह कंपनी कथित तौर पर गैमिंग कॉल सेंटर्स चलाती है, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवैध धन को वैध करके जमा करने में मदद करती थी।
ED ने जब्त की संपत्ति
-
₹12 करोड़ कैश (इसमें ₹1 करोड़ विदेशी करंसी)
-
₹6 करोड़ की गोल्ड ज्वेलरी
-
10 kg चांदी के सामान
-
4 लग्जरी वाहन
ED ने PMLA 2002 एक्ट के तहत 17 बैंक अकाउंट और 2 लॉकर्स को फ्रीज किया है।

