झारखंड में स्टूडेंट प्रोटेस्ट जारी रहेगा: सरकार के साथ दूसरे राउंड की बैठक में नहीं बनी सहमति; ABVP का CM आवास तक मार्च
Published:
2 min read

झारखंड में सरकारी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर छात्र पिछले 15 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। (फोटो- ANI)
नेशनल डेस्क. सरकारी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर झारखंड में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच शनिवार को झारखंड सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच दूसरे राउंड की बैठक हुई। हालांकि, बैठक में छात्रों की मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। उधर, छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें मान नहीं ली जाती, तब तक वे अपना प्रदर्शन और भूख हड़ताल जारी रखेंगे।
JPSC-JSSC अभ्यार्थी न्याय मंच के 8 स्टूडेंट शनिवार को सरकार के साथ बातचीत के लिए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से मोराबादी स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचे। बातचीत करीब 11:30 बजे शुरू हुई। बैठक के बाद छात्रों ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को सुना है और वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मुद्दों पर चर्चा होने का इंतजार करेंगे। इसके बाद ही वे अपनी भूख हड़ताल वापस लेने का फैसला करेंगे। इससे पहले JPSC-JSSC सुधार मंच के छात्रों ने शुक्रवार रात सरकार के साथ बातचीत की थी।
ये भी पढ़ें: झारखंड का GEN-Z प्रोटेस्ट: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही; मंच से नीचे उतारा

ABVP का CM आवास का घेराव
उधर, बीजेपी के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में शनिवार को CM आवास तक मार्च बुलाया है। ये मार्च डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी से शुरू होकर CM आवास तक होगा।

ABVP नेताओं ने कहा- झारखंड में पिछले 2 हफ्तों से तमाम छात्र जयपाल मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे हैं। कुछ स्टूडेंट्स ने पिछले 7 दिन से भूख हड़ताल भी शुरू की है। छात्रों की मांग है कि JPSC परीक्षा रद्द की जाए। हालांकि, झारखंड सरकार ने अब तक छात्रों की मांगों को नहीं माना है। इसलिए हम उनके समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: झारखंड का Gen-Z प्रोटेस्ट: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बढ़ती जा रही भीड़, 5 स्टूडेंट भूख हड़ताल पर बैठे
बातचीत के बाद सरकार ने क्या कहा
छात्रों के साथ बातचीत के लिे सरकार ने सुदिव्या कुमार सोनू (JMM), चामरा लिंडा (JMM), दीपिका सिंह पांडे (कांग्रेस) और संजय यादव (RJD) को नियुक्त किया है। छात्रों के साथ बैठक के बाद सुदिव्या कुमार सोनू ने मीडिया से बातचीत में कहा- छात्रों से अपील की गई है कि वे अपने सुझाव और विचार ईमेल के माध्यम से [email protected] पर सरकार को भेजें, ताकि उनकी चिंताओं पर विचार किया जा सके।


