जापानी एयर चीफ ने उड़ाया तेजस: बोले- साझेदारी मजबूत हुई; जॉइंट एक्सरसाइज में शामिल हुए जापान के फाइटर जेट्स
Published:
2 min read

ताकेहिरो मोरीता ने एक पायलट के साथ स्वदेशी तेजस फाइटर जेट फ्लाई किया। वहीं एयर चीफ मार्शल सिंह ने अकेले तेजस विमान उड़ाया।
नेशनल डेस्क. जोधपुर में इंडो-जापान बाइलेटरल एयर एक्सरसाइज आयोजित की जा रही है। जहां जापान के फाइटर जेट भारतीय जमीन पर लैंड हुए। रविवार को एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा- भारतीय जमीन से जापानी फाइटर जेट का उड़ना भारत-जापान के बीच डिफेंस कोऑपरेशन में एक बड़ी उपलब्धि है।
यह एयर एक्सरसाइज जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर 9 से 22 सितंबर तक हो रही है। इस एक्सरसाइज में फ्रंटलाइन एयरक्राफ्ट, इनमें स्वदेशी तेजस, Su-30MKI और Rafale शामिल हैं, वहीं जापान के एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के F-2A फाइटर जेट्स शामिल हैं।
इंडो-पैसिफिक में हवाई ताकत मजबूत
इंडो-जापान बाइलेटरल एयर एक्सरसाइज वीर गार्डियन 2026 के तहत ताकेहिरो मोरीता ने एक पायलट के साथ तेजस जेट उड़ाया। वहीं एयर चीफ मार्शल सिंह ने अकेले तेजस विमान उड़ाया।
जापान के एयर चीफ मोरीता ने कहा- एडवांस्ड ट्रेनिंग से दोनों देशों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी, भरोसा मजबूत होगा और लंबे समय तक चलने वाला प्रैक्टिकल कोऑपरेशन बेहतर होगा। इससे पूरे इंडो-पैसिफिक रीजन में हमारी हवाई ताकत की काबिलियत भी दिखी है।
यह खबर भी पढ़ें-
मैंने एयर चीफ मार्शल से झूठ बोला था: जब मिशन रोकने के डर से एयर मार्शल ने छिपाई सच्चाई, ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा है किस्सा; अब पॉडकास्ट में खुला राज
तेजस मेक इन इंडिया की पहचान
मोरिता ने कहा- तेजस भारत के टेक्निकल इनोवेशन का सिम्बल है और मेक इन इंडिया को दिखाता है। उन्होंने इसे डेवलप करने वालों की तारीफ की। उन्होंने कहा- मैं इसे न केवल एक बहुत ही कीमती अनुभव के तौर पर याद रखूंगा, बल्कि दोनों देशाें के एयरफोर्स के बीच सालों से कायम भरोसे, आत्मविश्वास और साझेदारी के सिम्बल के तौर पर याद रखूंगा।

