जम्मू-कश्मीर में 2 हजार ड्रग पेडलर्स गिरफ्तार: 1500 केस दर्ज, 567 बैंक खाते फ्रीज; 1711 kg ड्रग्स बरामद
Published:
2 min read

कश्मीर IGP सुजीत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेस में ड्रग्स के खिलाफ की गई कार्रवाई पर जानकारी दी।
नेशनल डेस्क. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत 1500 मामले दर्ज कर करीब 2 हजार ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। 567 बैंक खाते फ्रीज और 1711 किलो अवैध ड्रग्स जब्त किए गए।
कश्मीर जोन इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) सुजीत कुमार ने गुरुवार को बताया, पुलिस ने ड्रग पेडलर्स से करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी और 1.10 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। 567 बैंक अकाउंट में लगभग 1.31 करोड़ रुपए जमा है। इन अकाउंट का इस्तेमाल ड्रग्स ट्रैफिकिंग के पीछे काम करने वाले फाइनेंशियल नेटवर्क के तौर पर किया जा रहा था।
सुजीत कुमार ने कहा- पिछले महीने 54 करोड़ रुपए के फ्रॉड की शिकायत उन्हें मिली थी। इनमें 14% रुपए वापस बरामद किए गए हैं। साथ ही 7 करोड़ रुपए पीड़ितों को मिल चुके हैं।
पुलिस की युवाओं से अपील
सुजीत कुमार ने युवाओं से अपील करते हुए कहा- जितने भी युवा हैं, वे पुलिस के साथ क्रिएटिव रोल अदा करें, पुलिस आपके साथ है। अच्छे काम के लिए पुलिस जो संभव होगी वह करेगी। मेरी टीम आपके साथ रहेगी। उन्होंने कहा- अपने ही लोगों को धोखा देना गलत है। मैं युवाओं से अपील करना चाहता हूं, अगर वह इन गतिविधियों में शामिल न हो और इस तरह के नेटवर्क का हिस्सा न बनें।
यह खबर भी पढ़ें; पंजाब पुलिस के बर्खास्त AIG गिरफ्तार: ड्रग्स से जुड़े केसों में हेरफेर के आरोप; तरनतारण में SSP रहते हुए कई सैंपल हुए थे फेल
नशे के खिलाफ युवा सामने आएं
IGP ने कहा- अभी भी मेरा इशारा उन युवाओं की ओर है, जो ड्रग से फाइट कर रहे हैं। उन्हें कभी नशे की लत लग गई, वह इससे निकलना चाहते हैं। वह सामने आएं। हम उनकी पहचान को उजागर नहीं करेंगे। इस लड़ाई में हम उनकी मदद करेंगे। वह किसी भी पुलिस स्टेशन पर जाएं, रिपोर्ट करें।

