एक्स-लवर के पति को ड्रग केस में फंसाने की साजिश: कानपुर से भेजा 'पोल्ट्री फीड' का पार्सल, अंदर कोकीन-चरस; ऐसे खुला पूरा गेम
Published:
4 min read

यह सांकेतिक तस्वीर है और इसे AI से जनरेट किया गया है।
नेशनल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में पुलिस ने एक ऐसी साजिश का खुलासा किया, जिसमें एक शख्स ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को ड्रग केस में फंसाने का प्लान बनाया था। इसके लिए कानपुर से एक कूरियर भेजा गया, जिसे पोल्ट्री फीड के सैंपल बताकर महिला के पति तक पहुंचाया गया। लेकिन पार्सल में पोल्ट्री फीड नहीं, बल्कि कोकीन, चरस और डाइक्लोफेनाक की गोलियां थीं। आरोपी ने इस पार्सल की जानकारी पुलिस तक भी पहुंचाई ताकि वह अपनी एक्स के पति को गिरफ्तार करवा सके।
पुलिस ने इनफोर्मेंशन मिलने के बाद पार्सल लेने वाले पोल्ट्री किसान को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ गड़बड़ नजर आई और आखिरकार वह उस आरोपी तक पहुंच गई, जिसने यह साजिश रची थी।
किस्सा कुछ यहां से शुरू होता है…
गांदरबल जिले के सफापोरा में पुलिस को इनफोर्मेंशन मिली कि एक पोल्ट्री किसान के पास ड्रग्स की खेप पहुंचने वाली है। जैसे ही कूरियर उसके पास पहुंचा, पुलिस ने कार्रवाई कर पार्सल जब्त कर लिया।
पार्सल खोलने पर उसमें कोकीन, चरस और डाइक्लोफेनाक की गोलियां मिलीं। इसके बाद पुलिस ने किसान को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
किसान की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी और उसके खिलाफ पहले से ड्रग्स से जुड़ा या अन्य किसी तरह के अपराध से जुड़ा मामला नहीं था। ऐसे में जब जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को लगा कि कहानी उतनी सीधी नहीं है, जितनी नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें... हनी ट्रैप में फंसा IAF विंग कमांडर गिरफ्तार: PAK हैंडलर्स को खुफिया दस्तावेज शेयर किए! साथी अफसर के मोबाइल से डेटा चुराने का भी आरोप
सऊदी नंबर से आया फोन बना सबसे बड़ा सुराग
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पार्सल के बारे में किसान के पास सऊदी अरब के एक नंबर से फोन और मैसेज आए थे। पुलिस ने जब किसान से इस नंबर के बारे में पूछा तो उसने बताया कि इसी नंबर से उसे पहले भी फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे उस महिला से शादी नहीं करने की वार्निंग भी दी थी।
यही जानकारी जांच में बड़ा मोड़ साबित हुई। एक पुलिस अधिकारी ने NDTV को बताया कि इसके बाद महिला से पूछताछ की गई। पता चला कि उसका एक बॉयफ्रेंड था और वह शादी के बाद भी उसके कॉन्टैक्ट में थी। इसी पूछताछ की मदद से पुलिस उस शख्स तक पहुंची, जिसने यह पूरी साजिश रची।
एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को फंसाने का प्लान
पुलिस के मुताबिक, जांच के बाद श्रीनगर के जैनाकोट इलाके के तारिक अहमद सोफी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में तारिक ने साजिश की बात कबूल की। तारिक ने अपने दोस्त अरीब से कानपुर से एक पार्सल भेजने को कहा था।
एक अधिकारी के मुताबिक, तारिक ने बताया कि उसने अपने दोस्त अरीब को पार्सल भेजने के लिए कहा था, ताकि उसकी गर्लफ्रेंड का पति ड्रग केस में फंस जाए।
यह भी पढ़ें... केमसेक्स से यंग जेनरेशन को HIV का खतरा: सरकार ने वॉर्निंग क्यों दी; क्या है ये और क्यों जानलेवा- Gen-Z को क्या समझना चाहिए
पुलिस को शक है कि तारिक ने पहले पार्सल कानपुर भेजा और फिर वहां से उसे गांदरबल के सफापोरा भेजने को कहा। पुलिस का कहना है कि पार्सल में मिली चरस लोकल लगती है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कानपुर में मौजूद अरीब को पता था या नहीं कि पार्सल में ड्रग्स हैं।
पुलिस के मुताबिक, अरीब फिलहाल सऊदी अरब भाग गया है। शक है कि जिस सऊदी नंबर से किसान को फोन किया गया था, वह अरीब का ही था।
‘पोल्ट्री फीड’ बताकर किसान को दिया गया पार्सल
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शुरुआत में उन्हें भी लगा था कि किसान ड्रग्स की तस्करी करने वाले किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। लेकिन जांच आगे बढ़ने पर पता चला कि उसे फंसाने की कोशिश की गई थी।
यह भी पढ़ें... डीपफेक पोर्न से मुकाबला: साउथ कोरिया में 46 एक्पर्ट्स की टीम, इनमें 26 महिलाएं; इस गंदे धंधे से कैसे निपट रहा ये देश- चलिए जानते हैं

