गैंगस्टर की मां की हत्या: पंजाब के बटाला में जग्गू भगवानपुरिया की मां और एक रिश्तेदार की हत्या
Published:
2 min read

फाइल फोटो
गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया की मां और उसके एक रिश्तेदार की पंजाब के बटाला में अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। शूटर बाइक से आए थे उन्होंने गैंगस्टर की मां पर फायरिंग की और भाग गए।
यह घटना गुरुवार को रात साढ़े 9 बजे कादियान रोड की। जहां भगवनपुरिया की मां हरजीत कौर गंभीर हालत में मिली। उन्हें बाटाला के सिविल अस्पताल से अमृतसर रेफर किया गया था।
दविंदर बंबीहा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।
बटाला के DSP परमवीर सिंह ने कहा कि फायरिंग करने के बाद हमलावर भाग गए। उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। अपराधियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर ली गई हैं। हत्या के पीछे क्या मकसद था इसकी भी जांच की जा रही है।
कौन गैंगस्टर भगवानपुरिया
भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर भगवानपुर ग्राम पंचायत की सरपंच थी। हरजीत कौर का बेटा जग्गू भगवानपुरिया सिद्दू मूसेवाला मर्डर केस कनेक्शन के चलते जेल में बंद है। उसे मार्च में ड्रग्स केस में हिरासत में लिया गया था, इसके बाद उसे बठिंडा जेल से असम की सिलचर जेल भेजा गया था। जग्गू भगवानपुरिया गुरदासापुर का रहने वाला है। उस के खिलाफ 120 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट, ड्रग तस्करी के आरोप हैं। पंजाब में एक खूंखार गैंगस्टर छवि के अलावा वह लॉरेंस बिश्वोई का गुरु भी है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मार्च 2025 में दिए बयान के अनुसार, गैंगस्टर भगवानपुरिया के इंटरनेशनल कनेक्शन भी है। वह कनाडा, अमेरिका और पाकिस्तान में उसके गुर्गे अपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं।

