जगदीश अफाले होंगे राम मंदिर के सेक्रेटरी: RSS से जुड़े हैं; IIT Bombay से MTech, यूरोप-US में लंबे वक्त इंजीनियर रहे- उनका नया रोल समझिए
Published:
2 min read

नेशनल डेस्क. जगदीश अफाले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सचिव (सेकेट्री) होंगे। वह राम मंदिर के कामकाज को व्यवस्थित करने के अलावा डे टू डे वर्किंग की मॉनिटरिंग करेंगे। ट्रस्ट की एग्जीक्यूटिव मीटिंग में 2 सितंबर को अफाले की नियुक्ति पर मुहर लगाई जाएगी।

अफाले ने राम मंदिर निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई है। वह मंदिर के निर्माण में टेक्निकल एक्सपर्ट टीम का हिस्सा थे। इस टीम ने नींव रखने से लेकर प्लिंथ और दूसरे ढांचे बनाने तक काम देखा था। तब से वह अयोध्या के तीर्थ क्षेत्र भवन में ही रह रहे हैं।
अफाले की जिम्मेदारी क्या
इंट्रिम जनरल सेकेट्री कृष्णा मोहन ने बताया- 6 जुलाई को ट्रस्ट की मीटिंग में अफाले के नाम का प्रस्ताव आया था। अभी ट्रस्ट ने अपने पहले CEO की नियुक्ति को एक महीने के लिए टाल दिया। स्क्रीनिंग कमेटी 5,200 से ज्यादा आवेदनों में से शॉर्टलिस्ट किए गए 3 उम्मीदवारों के वैल्यूएशन करने के लिए और समय चाहती थी।

ज्वाइंट सिग्नेचरी भी बनाया
मोहन ने कहा- बैंकिंग कार्यों के लिए ज्वाइंट सिग्नेचरी अफाले और मैं हूं। ट्रस्टी बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी है। हालांकि शुरुआत में SBI, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्रस्ट के संविधान में बदलाव किए बिना अफाले को ट्रस्ट के खातों के लिए co-signatory के तौर पर स्वीकार करने में हिचकिचाहट दिखाई थी।
15 दिन से मंदिर के कामकाज समझ रहे
अफाले पिछले 15 दिनों से मंदिर के कामकाज को समझने और उसके अनुसार ढलने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जब उनसे उनकी नई भूमिका के बारे में पूछा गया, तो अफाले ने कहा- वे 2 सितंबर के बाद ही मीडिया से बात करेंगे।
यह खबर भी पढ़े- अयोध्या मंदिर में कैसे हुआ चोरी का खुलासा: चोरी का तरीका क्या था- CCTV में धांधली कैसे हुई



