क्या ये iPhone 18 है: बाइक सवार युवकों ने ई-रिक्शा से जा रही महिला का फोन छीना; 3 दिन पहले ही खरीदा था
Published:
2 min read

महिला ने आईफोन 18 प्रो खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर फोटो भी पोस्ट की थी।
नेशनल डेस्क. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ई-रिक्शा से जा रही महिला का दो बाइक सवार युवकों ने iPhone 18 प्रो फोन छीन लिया। महिला ने इसे तीन दिन पहले ही खरीद लिया। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है।
पीड़िता शुभी भंडारी ने बताया कि सोमवार को वे ई-रिक्शा से ऑफिस जा रही थीं। ई रिक्शा से उतरकर जब वे पेमेंट कर रही थीं तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने हेलमेट लगा रखा था। पहले दोनों ने महिला से किसी पते के बारे में पूछा। इसके बाद महिला से पूछा- क्या ये नया वाला iPhone है।
3 दिन पहले ही खरीदा था फोन
शिकायत के मुताबिक, पीड़िता ने जैसे ही जवाब में हां कहा, उनमें से एक युवक ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और वहां से भाग निकले। पीड़िता के पति साकेत गुप्ता ने बताया- उन्होंने तीन दिन पहले ही आईफोन 18 प्रो खरीदा था। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। साकेत ने ग्रेटर नोएडा की मुख्य सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी न होने का भी सवाल उठाया।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर ऑनलाइन FIR दर्ज कर ली गई है। बिसरख SHO रणजीत सिंह ने बताया कि अधिकारी आरोपी की पहचान और उसे पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और अन्य सबूत जुटा रहे हैं।
हाल ही में लॉन्च हुआ iPhone 18
Apple ने इसी महीने iPhone 18 लॉन्च किया है। 18 सितंबर से इसकी सेल शुरू हुई है। iPhone 18 प्रो की शुरुआती कीमत 164900 रखी गई है। यह 256GB, 512GB, 1TB and 2TB स्टोरेज में मिल रहा है।

