पत्नी के लिए iPhone 18 Pro खरीदने के लिए गोल्ड बेच दिया: भारत में आईफोन की नई सीरीज के लिए जबरदस्त क्रेज; रात से ही लगी लाइनें
Published:
3 min read

फोटो- दिल्ली के एक Apple स्टोर में आईफोन खरीदने के लिए लगी लाइन
नेशनल डेस्क. भारत में Apple फोन की नई सीरीज iPhone 18 की बिक्री शुक्रवार यानी 18 सितंबर से शुरू हो गई। हर साल की तरह इस बार भी लोगों में आईफोन को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम से लेकर मुंबई, बेंगलुरु-हैदराबाद तक लोग आईफोन खरीदने के लिए रात के 2-3 बजे से ही लाइनों में लग गए। नोएडा में तो एक शख्स ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी के लिए iPhone 18 Pro खरीदने के लिए सोना ही बेच दिया।
Video: भारत में iPhone के लिए क्रेज
बेंगलुरु के मॉल ऑफ एशिया में Imagine Apple स्टोर के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइन नजर आई।
मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव स्थित आईफोन स्टोर के बाहर का नजारा।
दिल्ली में भी आईफोन के लिए लोगों में क्रेज दिखा
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 8 बजे नोएडा के डीएलएफ मॉल स्थित Apple स्टोर खुलने से पहले ही लंबी लाइन लग गई थी। लाइन में सबसे आगे दिल्ली का एक युवक खड़ा था। उसने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि वह पत्नी के लिए आईफोन 18 खरीदने आया है।

शख्स के मुताबिक, वह पत्नी के लिए आईफोन 18 प्रो खरीदने आया है। उसकी पत्नी को बरगंडी कलर में आईफोन 18 प्रो चाहिए। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने अब तक आईफोन यूज नहीं किया। लेकिन अब वह इसे यूज करना चाहती है। उसने आगे कहा- आज पैसा है, पहले नहीं था। आगे होगा नहीं होगा। बस आज मैं जी रहा हूं। शख्स ने दावा किया कि वह गोल्ड बेचकर आईफोन 18 प्रो खरीदने आया है।
आईफोन खरीदने पंजाब से दिल्ली आया शख्स
इसी तरह पंजाब के रहने वाले गुरदिता सिंह आईफोन खरीदने के लिए नोएडा आए हैं। वे अपनी मंगेतर को आईफोन 18 प्रो गिफ्ट करना चाहते हैं। गुरदिता की जल्द शादी होने वाली है। इसलिए वे अपनी मंगेतर को आईफोन 18 प्रो देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वे सुबह 6 बजे से लाइन में लगकर इंतजार कर रहे हैं।

गुरदिता सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने लिए आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदा है। उन्होंने दोनों फोन के लिए 3.5 लाख रुपए खर्च किए। आईफोन खरीदने के बाद वे पंजाब लौट जाएंगे। उनकी सुबह 11 बजे की वापसी की ट्रेन भी है।
कपल ने खरीदे 2 आईफोन 18 Pro
नोएडा के मॉल में एक महिला भी अपने पति के साथ आईफोन खरीदने आई। उसने दो आईफोन 18 प्रो खरीदे। जब उससे पूछा गया कि इस बार आईफोन के पिछली बार की तुलना में रेट ज्यादा हैं तो उसने कहा कि दाम बढ़ गए हैं। लेकिन जो आईफोन लवर हैं और जो इसे खरीदना चाहते हैं, वे ज्यादा दाम में भी इसे खरीदेंगे।
इसी तरह हरियाणा के रहने वाले विशाल ने कहा कि आईफोन की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा- कोई दिक्कत नहीं, मैनेज कर लेंगे। लाइन में स्टूडेंट, बिजनेसमैन भी लाइन में लगे आए। कुछ लोगों ने आज खरीदने के लिए छुट्टी भी ले रखी है।

