11 साल की बच्ची की कार्डियक अटैक से मौत: स्कूल में खेलते समय गिरी; 74kg था वजन
Published:
2 min read

बताया जा रहा है कि छात्रा लक्षिता का 74kg वजन था।
इंदौर में एक 11 साल की बच्ची को स्कूल में खेलते समय कार्डियक अटैक आ गया। जिससे 6वीं क्लास की छात्रा की मौत हो गई। घटना बुधवार को बेटमा के एक स्कूल में हुई। बताया जा रहा है कि बच्ची का वजन 74 किलोग्राम था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्रा दोस्तों के साथ स्पोर्टस क्लास में खेल रही थी। इस दौरान उसे थकान महसूस हुई। थोड़ी देर में वह नीचे गिर गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
लड़की के दोस्तों ने टीचर को इस घटना के बार में बताया। स्कूल के स्पोर्टस टीचर उसे बेटमा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं से उसे चोइथराम अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर्स ने उसे कार्डियक अरेस्ट बताया। डॉक्टर्स ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की। लेकिन शाम 5 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।

चोइथराम अस्पताल के डिप्टी डायरेक्टर अनिल कुमार लखवानी ने बताया कि जब बच्ची को अस्पताल लाया गया था, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने उसे होश में लाने की कोशिश की। लेकिन हम उसे नहीं बचा सके। परिजनों ने बताया कि स्कूल में छात्रा बेहोश होकर गिरी थी। उसे अस्पताल लाया गया। उन्होंने पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी है।
सामान्य से अधिक था वजन
बच्ची की मौत के बाद परिजन उसकी बॉडी को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची के शव परिजनों को सौंप दिया। पड़ोसी सुभाष चौधरी ने बताया कि लक्षिता के पिता दिलीप पटेल प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
उसकी मां हाउसवाइफ हैं। उसका बड़ा भाई बिजलपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रहता है। चौधरी ने बताया कि परिवार की हार्ट अटैक से संबंधित कोई हिस्ट्री नहीं रही है। लेकिन लक्षिता का वजन सामान्य से ज्यादा 74kg था। कार्डियक अटैक ज्यादा वजन की वजह से भी आ सकता है।