अमेरिका में भारतीय मूल का गैंगस्टर अरेस्ट: इंटरनेशनल ड्रग रैकेट से जुड़ा था ओपिंदर सिंह सियान, चीन-पाकिस्तान से मिले कनेक्शन
Published:
3 min read

भारतीय मूल का गैंगस्टर ओपिंदर सिंह सियान अमेरिका में गिरफ्तार। (फाइल)
अमेरिका की ड्रग प्रवर्तन एजेंसी DEA ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का खुलासा किया है। इसमें भारतीय मूल के गैंगस्टर ओपिंदर सिंह सियान को गिरफ्तार किया है। इसका नेटवर्क पाकिस्तान की ISI, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और कनाडा से जुड़े माफियाें के साथ था। गिरोह की जड़ें अमेरिका ऑस्ट्रेलिया चीन तुर्की दुबई और आयरलैंड तक फैली थीं। सियान को नेवादा से अरेस्ट किया गया। मंगलवार को अमेरिकी कोर्ट में पेश डॉक्यूमेंटस् से उसके बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और चीन तक फैला नेटवर्क
कोर्ट डॉक्यूमेंट में सामने आया है कि सियान तुर्की और अमेरिका के क्राइम गैंग से जुड़ा था। इनके सपोर्ट से चीन से ड्रग बनाने वाले कैमिकल का मंगाता था। वह ड्रग्स लॉस एंजिल्स पोर्ट से ऑस्ट्रेलिया में ड्रग्स भेजता था। DEA के मुताबिक, सियान ने दक्षिणी कैलिफोर्निया में 500 पाउंड से ज्यादा मेथामफेटामाइन की चार डिलीवरी की थीं। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।सियान 2008 और 2011 में सरे में गोलीबारी की घटनाओं में जिंदा बच गया था।
CCP और मेक्सिकन कार्टेल से संबंध
जांच 2022 में शुरू हुई थी। अमेरिकी कोर्ट में दिखाये गए डाॅक्यूमेंट से खुलासा हुआ है कि सियान के संबंध चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े सप्लायरों से थे। वह मेक्सिको के सिनालोआ ड्रग कार्टेल के कॉन्टैक्ट में था। 2023 में सियान ने एक अमेरिकी अंडरकवर एजेंट 'क्वीन' के संपर्क में आया। चीन के एक स्मगलर पीटर पेंग झोउ ने उसे इस एजेंट से मिलवाया। झोउ ने बताया था कि वह चीन से फेंटेनाइल के केमिकल वैंकूवर मंगवा सकता है। वह अपनी ट्रकिंग कंपनी के जरिए हर महीने 100 किलो केमिकल लॉस एंजिल्स भेज सकता है।
खालिस्तान समर्थक गैंग का अहम सदस्य
सियान कनाडा के कुख्यात ISI समर्थित 'ब्रदर्स कीपर्स' गैंग का टाॅप लीडर था। इस गैंग में पंजाब के युवाओं की संख्या ज्यादा है। यह कई बार खालिस्तान समर्थक गतिविधियों में शामिल रहा है। यह गिरोह कोकीन, हेरोइन, एमडीएमए, फेंटेनाइल, वेपन स्मगलिंग, हत्या, लूट और वसूली जैसे क्राइम में शामिल रहा है।
दुबई, तुर्की और हिजबुल्ला से भी तार जुड़े
जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह के सदस्य तुर्की, दुबई और आयरलैंड के किनाहन क्राइम फैमिली से भी जुड़े थे। यह क्राइम फैमिली आतंकी संगठन हिजबुल्ला संपर्क में है। 2021-22 में तुर्की की एक खुफिया एजेंसी से मिले सुराग के बाद DEA ने सियान पर नजर रखनी शुरू की। एक सीक्रेट ऑपरेशन के जरिए एजेंसी उस तक पहुंचने में कामयाब रही।

