नेपाल में फंसे भारतीय टूरिस्ट की अपील: वीडियो जारी कर कहा- प्रदर्शनकारियों ने होटल में आग लगा दी, भीड़ मेरे पीछे लाठी लेकर पड़ी थी, हेल्प करो प्लीज
Published:
2 min read

नेपाल में चल रहै Gen Z विरोध प्रदर्शन के बीच पोखरा से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवती भारत सरकार से हेल्प मांग रही है।
नेशनल डेस्क। नेपाल में चल रहे Gen Z विरोध प्रदर्शन के बीच पोखरा से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवती भारत सरकार से हेल्प मांग रही है। युवती का नाम उपासना गिल है। उपासना ने वीडियो में दावा किया है कि प्रदर्शनकारियों ने उस होटल में आग लगा दी जहां मैं ठहरी हुई थी। प्रदर्शनकारी लाठी डंडे लेकर मेरे पीछे पड़ गए थे। भागकर उपासना ने अपनी जान बचाई। युवती ने बताया कि वह नेपाल में वालीबॉल लीग में खेलने गई थी।
इंडियन एम्बेसी से मांगी हेल्प
वीडियो में उपासना ने कहा- मेरा नाम उपासना गिल है। मैं यह वीडियो प्रफुल्ल गर्ग को भेज रही हूं। इंडियन एम्बसी से अपील है कि प्लीज मेरी हेल्प करें। जो भी हमारी हेल्प कर सकते हैं, प्लीज हेल्प करें। मैं यहां नेपाल के पोखरा में फंसी हुई हूं। मैं नेपाल एक वॉलीबॉल लीग की खेलने आई थी। मैं जिस होटल में ठहरी थी, उसमें आग लगा दी। मेरा सारा सामान, सारा सामान मेरे कमरे में था और पूरे होटल में आग लग गई। लोग बड़ी-बड़ी लाठियां लेकर मेरे पीछे दौड़ रहे थे। मैं बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर भाग पाई।
वीडियो में उपासना नेपाल के हालातों के बारे में बताते हुए कहती हैं कि यहां(नेपाल में) हालात बहुत खराब है। हर जगह सड़कों पर आग लगाई जा रही है। वे यहां टूरिस्ट्स को भी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई टूरिस्ट है या कोई काम से आया है। वे बिना सोचे-समझे हर जगह आग लगा रहे हैं। हमें नहीं पता कि हम कब तक किसी और होटल में रहेंगे। लेकिन मैं इंडियन एम्बेसी से बस यही रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज हमारी मदद करें। मेरे साथ यहां बहुत से लोग हैं। हम सब यहां फंसे हुए हैं।
इंडियन एम्बेसी ने इमरजेंसी नंबर जारी किया
काठमांडू स्थित इंडियन एम्बेसी ने नेपाल में अपने सभी नागरिकों को स्थिति सामान्य होने तक ट्रेवल ना करने को कहा है। एम्बेसी ने किसी भी भारतीयों के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है। एम्बेसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स(X) पर एक पोस्ट करते हुए लिखा- नेपाल में सभी भारतीय नागरिकों से रिक्वेस्ट है कि कोई भी इमरजेंसी होने पर भारतीय दूतावास, काठमांडू से 977 - 980 860 2881, 977 - 981 032 6134 पर संपर्क करें।

