पाकिस्तान आतंकी पनाहगाह, IMF के कर्ज के भरोसे जिंदा: UN में PAK के कश्मीर और सिंधू जल संधि मामले पर भारत का जवाब, कहा- दुनिया को उपदेश की जरूरत नहीं
Published:
2 min read

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत पार्वथानेनी हरीश। (फाइल फोटो)
भारत ने यूनाइटेड नेशन (UN) में मंगलवार को पाकिस्तान के प्रोपेगंडा को एक्सपोज कर दिया। भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार द्वारा फैलाई जा रही बातों को सिरे से खारिज कर दिया। UNSC में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत पर्वतानेनी हरीश ने ओपन डिबेट में पाकिस्तान की क्रेडिबिलिटी पर निशाना साधा।
हरीश ने दो साउथ एशियन देशों के बीच फर्क का जिक्र किया। कहा- एक तरफ भारत में मैच्योर डेमोक्रेसी, मजबूत इकोनॉमी और सभी मजहब को मानने वाले लोग मिलजुलकर रहते हैं तो वहीं पाकिस्तान कट्टरता और आतंकवाद में डूबा हुआ है और IMF से लगातार कर्ज ले रहा है।
आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर किया
उन्होंने पाकिस्तान के आतंकी रिकॉर्ड को बताते हुए 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले को याद किया। यहां पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 पुरुष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर किया। ऑपरेशन में पाकिस्तान और POK में स्थित आतंकी अड्डों को निशाना बनाया गया।
झूठ बोलता है पाकिस्तान
हरीश ने कहा- पाकिस्तान सियासी फायदे के लिए UN जैसे इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल करता है। UN के मेंबर के लिए यह ठीक नहीं है कि वह वह आतंकियों को पनाह और ट्रेनिंग दे, फिर दुनिया को उपदेश दे। ऐसी बातों को कोई मानने तैयार नहीं होगा।
भारत शांतिपूर्ण विश्व बनाना चाहते हैं
राजदूत ने इस बात पर जोर दिया कि संयुक्त राष्ट्र के फाउंडिंग मेंबर और एक जिम्मेदार देश के नाते भारत शांतिपूर्ण, न्यायपूर्ण और बराबरी वाली दुनिया बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि इस मकसद को हासिल करने के लिए भारत अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम भी कर रहा है।

