अब ड्रोन से भी मिसाइल हमला कर सकता है भारत: DRDO ने आंध्रप्रदेश में की सफल टेस्टिंग, रक्षा मंत्री ने मिसाइल क्षेत्र में बड़ी कामयाबी बताया
Published:
2 min read

ड्रोन में मौजूद मिसाइल ने जमीन पर स्थित एक टारगेट को हिट किया।
भारत ने डिफेंस क्षेत्र में अब एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। DRDO ने ड्रोन से गाइडेड मिसाइल लॉन्च की सफल टेस्टिंग है। DRDO ने UAV लॉन्चड प्रीसिसन गाइडेड मिसाइल (ULPGM)- V3 की सफल टेस्टिंग की है।
DRDO (डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) ने यह टेस्टिंग आंध्रप्रदेश के कुरनूल में की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया X पर DRDO को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग से भारत को मिसाइल क्षेत्र में बड़ी बढ़त मिली है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया X पर लिखा- भारत को डिफेंस क्षमताओं में बड़ी बढ़त मिली है। DRDO ने UAV लॉन्चड प्रीसिसन गाइडेड मिसाइल (ULPGM)- V3 की सफल टेस्टिंग की है। यह टेस्टिंग आंध्रप्रदेश के कुरनूल में नेशनल ओपन एरिया रेंज (NOAR) टेस्ट में हुई।
उन्होंने DRDO और उनके पार्टनर DcPPs, MSMEs और स्टार्टअप को बधाई देते हुए कहा कि सफल टेस्टिंग यह दिखाती है कि इंडियन इंडस्ट्री महत्वपूर्ण डिफेंस इक्विपमेंट बनाने के लिए तैयार है।
आकाश प्राइम की हुई थी सफल टेस्टिंग
इससे पहले इंडियन आर्मी ने 16 जुलाई को लद्दाख (हाई एल्टीट्यूड पर) में आकाश मिसाइल सिस्टम के अपग्रेड वर्जन Akash Prime की सफल टेस्टिंग की थी। आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम ने जमीन से हवा में हाई स्पीड दो टारगेट को हिट किया था। आकाश प्राइम इसलिए खास है क्योंकि आकाश सिस्टम हाई एल्टीट्यूड पर ठीक से काम नहीं करता।
इस वीपन सिस्टम को 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर ऑपरेट करने के लिए बनाया गया है। इस सिस्टम में इंडिजिनियस डेवलप रेडियो फ्रीक्वेंसी सहित कई नई चीजें अपडेट हुई हैं।
ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी बड़ी भूमिका
आकाश प्राइम आकाश मार्क1 और मार्क2 का न्यू वर्जन है। आकाश एयर डिफेंस सिस्टम ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के ड्रोन्स और मिसाइल को हवा में ही हिट किया था। अब आकाश प्राइम ने हाई स्पीड मानव रहित हवा में टारगेट को हिट किया है। आकाश मिसाइल सिस्टम का हाई एल्टीट्यूड पर यह पहला टेस्ट है।
आकाश प्राइम सिस्टम को आर्मी एयर डिफेंस और DRDO ने डिफेंस के पब्लिक सेक्टर भारत डायनामिक लिमिटेड & भारत इलेक्ट्रिनिक लिमिटेड के साथ मिलकर डिजाइन और डेवलप किया है।

