Ullu, ALTT और बिग शॉट्स समेत 25 ऐप्स बैन: अश्लील कंटेंट के चलते केंद्र का एक्शन, इंटरनेट कंपनियों को पब्लिक एक्सेस बंद करने का ऑर्डर
Published:
2 min read

केंद्र सरकार ने अश्लील, एडल्ट कंटेंट ऐप और वेबसाइट पर बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने कई ऐप और वेबसाइट को बैन कर दिया है। इनमें ALTBalaji, ULLU, Big Shots ऐप, Desiflix, Boomex, Navarasa Lite, और Gulab जैसे ऐप शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, यह वेबसाइट और OTT प्लेटफार्म IT नियमों का उल्लंघन करते हुए पाईं गई हैं।
सरकार ने इंटरनेट कंपनियों को पब्लिक एक्सेस बंद करने का आदेश दिया है। सरकार ने 25 सॉफ्ट पोर्न कंटेंट दिखाने वाली वेबसाइट को तुरंत ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी की यह कार्रवाई डिजिटल प्लेटफार्म को रेगुलेट करने और ऑनलाइन अश्लील कंटेंट को रोकने के लिए की गई है।
मार्च में 10 ऐप पर लगाया था बैन
इससे पहले सरकार ने मार्च में अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट ऑनलाइन प्रसारित करने वाले 19 वेबसाइट, 10 ऐप और 57 सोशल मीडिया हैंडल पर बैन लगाया था।
सुप्रीम कोर्ट ने OTT प्लेटफार्म को जारी किए थे नोटिस
अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और OTT और सोशल मीडिया प्लेटफार्म को अश्लील और अडल्ट कंटेंट को लेकर नोटिस जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट ने इन OTT और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए थे।
सुप्रीम कोर्ट ने Netflix, Amazon Prime, ULLU, ALTT, X (पहले ट्विटर), Facebook, Instagram, YouTube और भी कई प्लेटफार्म को नोटिस जारी किए थे।
यह खबर लगातार अपडेट हो रही है।

