विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: CJI का राहुल-खड़गे से मुलाकात से इनकार; CEC के खिलाफ कांग्रेस की याचिका दाखिल
Published:
3 min read

राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च
नेशनल डेस्क. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विपक्षी INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। ये मार्च 'चलो दिल्ली-लोकतंत्र के लिए मार्च' बैनर तले निकाला जा रहा है। विपक्ष कथित वोट चोरी और SIR में गड़बड़ी को लेकर ज्ञानेश कुमार का विरोध कर रहा है। कांग्रेस ने आज सुप्रीम कोर्ट में कथित वोट चोरी और SIR को लेकर याचिका दाखिल की है।
मार्च में ये दल हुए शामिल
सुप्रीम कोर्ट तक मार्च में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले, लेफ्ट के नेता, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार समेत तमाम सांसद, विधायक और पदाधिकारी शामिल हुए।
विपक्ष के मार्च की तस्वीरें, यहां देखें...





CJI का राहुल-खड़गे से मिलने से इनकार
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत से वोट चोरी के मुद्दे पर मिलने के लिए समय मांगा था। हालांकि, CJI ने मिलने से इनकार कर दिया।
CJI सूर्यकांत ने कहा- मुझे कल मुलाकात के संबंध में एक पत्र मिला था और मैंने कल रात इसका जवाब देते हुए उन वजहों को स्पष्ट किया है कि मैं मुलाकात करने में असमर्थ क्यों रहूंगा। उन्होंने कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। किसी भी आम नागरिक या निर्वाचित सदस्य की याचिका का स्वागत है। प्रत्येक भारतीय नागरिक को कोर्ट में जाने का अधिकार है और हम उनकी चिंताओं को सुनेंगे और कानून के तहत जो भी उचित होगा, वह मदद करेंगे।

दिल्ली में 6 मेट्रो स्टेशन बंद
DMRC ने कहा कि सुरक्षा वजहों से 6 मेट्रो स्टेशनों पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंबा रोड पर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक एंट्री और एग्जिट बंद रहेगा। DMRC ने बताया कि सभी 6 स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यानी आप इन स्टेशनों पर उतरकर दूसरी मेट्रो पकड़ सकते हैं।
CJP-विपक्ष का प्रोटेस्ट जारी
दरअसल, पिछले दिनों इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयोग में 10 महीने में करीब 14 फैसले ऐसे हुए हैं, जिनमें बाकी दो चुनाव आयुक्तों की सहमति नहीं थी। इस रिपोर्ट के बाद से विपक्ष ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाकर इस्तीफे की मांग कर रहा है।

उधर, CJP ने भी 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बुलाया था। हालांकि, पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद प्रोटेस्ट में पहुंचे सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था।

