'हमारे पास ब्रह्मोस है': पाकिस्तान PM की धमकी का ओवैसी का जबाव, बोले- अब ऐसी धमकियां काम नहीं आएंगी
Published:
2 min read

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ के बयानों का पलटवार किया।
AIMIM चीफ और हैदराबाद से सासंद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भारत को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा, पाकिस्तानी नेताओं को बकवास नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, भारत के खिलाफ अब ऐसी धमकियां काम नहीं आएंगी। हमारे पास ब्रह्मोस मिसाइल है।
दरअसल, पाकिस्तान की ओर से पिछले 48 घंटे में तीन बार भारत को धमकियां दी गईं। पहले अमेरिका की धरती से पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने परमाणु हमले की धमकी दी। इसके बाद पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने जंग की धमकी दी। इसके बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी गीदड़भभकी देने से नहीं चूके।
पाक पीएम ने क्या कहा
शहबाज शरीफ ने सिंधु नदी समझौता तोड़ने को लेकर भारत पर भड़ास निकाली। शहबाज ने कहा- मैं दुश्मन से कहना चाहता हूं कि अगर आप हमारा पानी रोकने की धमकी दे रहे हैं, तो दिमाग में यह बात बैठा लें कि आप पाकिस्तान के हिस्से का एक बूंद पानी भी नहीं छीन सकते। पाकिस्तान PM ने कहा- अगर भारत ने सिंधु नदी का पानी रोकने की कोशिश की तो ऐसा सबक सिखाएंगे कि अपने कान पकड़ लोगे।
ओवैसी ने दिया मुंहतोड़ जवाब
ओवैसी ने पाक PM के पुराने बयान का जिक्र कर कहा, जब शहबाज को 9 एयरबेसों पर भारतीय हमले की खबर मिली तब वे स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहने हुए थे। उन्हें (पाक PM) ऐसी बकवास नहीं करनी चाहिए। वे एक देश के प्रधानमंत्री हैं। ऐसी भाषा का भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ओवैसी ने कहा- उन्हें अपने तौर-तरीके सुधारने के बजाय, हमें धमकी दे रहे हैं। ऐसी धमकियां काम नहीं आएंगी। बस बहुत हो गया।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि स्थगित
22 अप्रेल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोश पार्यटकों की जान गई थी। जिसके बाद सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया गया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि 1960 का हिंदू जल संधि समझौता पर तब तक निलंबित रहेगा, जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन करना बंद नहीं कर देता।

