हैदराबाद में 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार: बिना मेडिकल योग्यता चला रहे थे क्लिनिक; कई के पास नहीं था लाइसेंस
Published:
2 min read

फिल्म नगर में एक आरोपी MBBS ग्रेजुएट बेटी के नाम पर क्लिनिक चला रहे थे। पुलिस ने इन क्लिनिक से बड़ी मात्रा में मेडिकल सामान जब्त किया है।
नेशनल डेस्क. हैदराबाद पुलिस ने 12 फर्जी डॉक्टर्स को गिरफ्तार किया है, जो शहर में कई जगह अवैध रूप से क्लिनिक का संचालन कर रहे थे। टास्क फोर्स के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) वैभव गायकवाड़ ने कहा- आरोपी बिना सही मेडिकल क्वालिफिकेशन के ही बिना रजिस्ट्रेशन वाले क्लिनिक चला रहे थे और मरीजो को ड्रिप, इंजेक्शन और टांके लगाकर इलाज कर रहे थे। कई क्लिनिक में एक्सपायरी दवाईयां भी मिली हैं।
मथुरा नगर में पुलिस ने श्री एक्वा फर्स्ट एड सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने एक फार्मेसी चलाने वाले 43 साल के डी. रामा शेखर रेड्डी और एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होल्डर 38 साल के रागम सुधाकर को गिरफ्तार किया। सुधाकर डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज करता था। वे हर कंसल्टेशन के लिए 200 रुपये लेते थे और रोजाना 50 मरीजों का इलाज करते थे।
बिना लाइसेंस चला रहे थे क्लिनिक
मथुरा नगर इलाके में एक फर्स्ट एड सेंटर पर अलग से छापेमारी के दौरान 44 साल के मिरुदोड्डी भारती को गिरफ्तार किया गया। उनके पास डिप्लोमा था और बिना लाइसेंस के बच्चों समेत कई मरीजों का इलाज कर रहे थे। जुबली हिल्स के वेंकटगिरी इलाके में बिना किसी मेडिकल बैकग्राउंड वाले ग्रेजुएट 43 साल के कटिका महेश राव को एक बिना नाम वाले क्लिनिक को चलाते हुए पकड़ा गया।
यह खबर भी पढ़ें-
हैदराबाद में 2 स्टूडेंट्स ने प्रिंसिपल की हत्या की: चाकू से 27 बार हमला; घर से ढ़ाई लाख लूटे, गोवा में पार्टियां की
डॉक्टर बेटी के नाम पर कर रहे थे इलाज
फिल्म नगर में 52 साल के पनुगंती बाला नरसिम्हा को गिरफ्तार किया गया। वह अपनी MBBS ग्रेजुएट बेटी के नाम पर साईं तिरुमाला क्लिनिक चला रहे थे और खुद मरीजों का इलाज करते थे। बोराबंदा में 54 साल के पूर्व लैब टेक्नीशियन अब्दुल वली को सब्जी मंडी के पास क्लिनिक चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
कंपाउंडर कर रहा था इलाज
पुलिस ने चिलाकलगुडा में फैमिली क्लिनिक पर भी छापा मारा और 40 साल के नीलगिरी प्रसाद को गिरफ्तार किया।प्रसाद ने पहले एलुरु में कंपाउंडर के तौर पर काम किया था और बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS) की डिग्री भी हासिल की थी। DCP ने कहा- लेकिन वह फर्जी MBBS डिग्री के साथ जनरल और बच्चों के स्पेशलिस्ट बनकर क्लिनिक चला रहा था।

