हैदराबाद में जन्माष्टमी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा: बिजली के तार की चपेट आया रथ; करंट लगने से 5 लोगों की मौत, 4 घायल
Published:
2 min read

हैदराबाद में कृष्णाष्टमी जुलूस के दौरान करंट लगने से 5 की मौत
हैदराबाद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में शामिल रथ बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से 5 लोगों की मौत हुई, जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए।
यह घटना रामंतपुर गोकुलनगर में रविवार को जन्माष्टमी के जुलूस के दौरान हुई। गोकुलनगर में कृष्णाष्टमी के मौके पर जुलूस निकाला गया था, इस दौरान एक रथ बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से यात्रा में शामिल सभी लोग दूर जा गिरे। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोग भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इससे पहले जिस वाहन पर रथ ले जाया जा रहा था, वह खराब हो गया था। उसके बाद नौ लोगों के ग्रुप ने रथ को उठाया और यात्रा को आगे लेकर बढ़े। यही लोग करंट के चपेट में आ गए।
5 की मौत,4 गंभीर घायल
मृतकों में 21 साल का कृष्णा, 39 साल का रुद्र विकास, 45 साल का राजेंद्र रेड्डी, 35 साल का श्रीकांत रेड्डी, 34 साल का सुरेश यादव शामिल है। उधर, चार घायलों में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के गनमैन श्रीनिवास भी शामिल हैं, इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले की जांच शुरु
पुलिस के मुताबिक, यह घटना गोकुलनगर में यादव फंक्शन हॉल के पास घटी, जब रथ हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और सभी शवों को सिकंदराबाद के सरकारी-रन गांधी हॉस्पिटल के मर्चुरी में भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना का विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दुख जताया। सरकार से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और घायलों को अच्छे इलाज कराने की मांग की है।

