MP समेत 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: 13 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम; बिजली गिरने, तेज हवाओं की चेतावनी
Published:
3 min read

दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। 10 से 11 अगस्त के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
नेशनल डेस्क. मौसम विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में 10 और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ (महाराष्ट्र के 11 जिले) में अगले दो दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
वहीं, 13 अगस्त से उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिससे 13 अगस्त से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में बारिश हो सकती है।
MP में 11 अगस्त तक भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 10 से 11 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त और फिर 13-15 अगस्त के दौरान बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने खासतौर पर बताया है कि, 10 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में 10-11 अगस्त और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। बारिश के साथ कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका है।
भोपाल में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया
13 अगस्त के बाद इन राज्यों में होगी बारिश
वहीं बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए सिस्टम के असर से 13 अगस्त के आसपास पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में बारिश हो सकती है। ओडिशा में 10 अगस्त और 13-15 अगस्त के दौरान भारी बारिश हो सकती है, जबकि बिहार में 13-15 अगस्त के दौरान कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है।

हिमालयी राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में भी तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 10 से 15 अगस्त तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। उत्तराखंड में 10 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा बहने और फ्लैश फ्लड का खतरा भी बढ़ सकता है।
वहीं दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। 10 से 11 अगस्त के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यह खबरें भी पढ़े़ं-
बारिश के मौसम में घरों में घुसे खतरनाक सांप: कनकी में कोबरा और बरपाली में 6 फीट लंबे अहिराज का रेस्क्यू, जंगल में सुरक्षित छोड़ा
MP में मानसून की रफ्तार धीमी: 16% बारिश की कमी, 6 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बरसेंगे बदरा
कई राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ समेत कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में 40-50km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 60km प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

