गुरूग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम: 7 KM तक लगी गाड़ियों की कतार; ऑफिस जाने वालों के लिए एडवाइजरी जारी
Published:
2 min read

गुरूग्राम में दिल्ली जयपुर हाईवे पर 7 किलोमीटर का लंबा जाम
गुरुग्राम के दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार को भारी बारिश के चलते 7 से 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस जाम में लोग 3 से 4 घंटे तक फंसे रहे और ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। हालात बिगड़ने के बाद डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने एडवाइजरी जारी की। ऑफिस जाने वालों से कहा गया है कि जहां संभव हो, वर्क फ्रॉम होम करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मंगलवार, 2 सितंबर को भी भारी बारिश की संभावना है। इसी वजह से सभी स्कूलों को ऑनलाइन क्लासेस लेने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने किया ओरेंज आलर्ट जारी
गुरुग्राम में मंगलवार तड़के 3 बजे से 7 बजे तक हुई भारी बारिश में 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा सरकार ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही क्षेत्रीय अधिकारियों से कहा गया है कि वे 5 सितंबर तक अपने-अपने हेडक्वार्टर पर ही मौजूद रहें।
तेज बारिश की वजह से गुरुग्राम के कई हिस्सों में पानी भर गया। अलग-अलग इलाकों में जलभराव की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई। हालात का जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा और डिप्टी कमिश्नर अजय कुमार ने देर रात नेशनल हाईवे-48 का दौरा किया।
सोशल मीडिया पर जाम के वीडियो वायरल

