जम्मू-कश्मीर में पटरी से उतरी मालगाड़ी: भारी बारिश से ट्रैक पर आया मलबा, पंजाब जा रही ट्रेन हुई डिरेल
Published:
1 min read

फोटो (PTI)
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में लैंडस्लाइड की वजह से एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। भारी बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक पर मलबा भरा हुआ था। मालगाड़ी जम्मू से पंजाब जा रही थी। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
यह हादसा गुरुवार सुबह हुआ। भारी बारिश की वजह से ट्रेन की पटरी मलबे में दबी हुईं थी। जब यहां से ट्रेन गुजरी तो मालगाड़ी हो गई। मालगाड़ी के डिरेल होने की सूचना पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रूट को क्लियर करने के लिए ऑपरेशन शुरु किया गया है।
VIDEO | Jammu and Kashmir: A goods train derailed due to a landslide in Kathua, affecting outbound rail traffic from Jammu.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 10, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/5Rc95DolG3
रेलवे ट्रैकमेन राम बहादुर ने बताया कि भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुआ और उसका पूरा मलबा रेलवे ट्रैक पर आ गया। इससे मालगाड़ी डिरेल हो गई। रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी रूट को क्लियर करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही ट्रैक खाली होने की उम्मीद है।

