RSS गीत गाने पर शिवकुमार की सफाई: बोले- तकलीफ पहुंची हो तो माफी; गांधी परिवार पर कहा- वे मेरे भगवान..मैं उनका भक्त
Published:
2 min read

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने 21 अगस्त को कर्नाटक अंसेबली में RSS गीत नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे..गाया था। फाइल।
कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार RSS गीत गाने पर हुए विवाद के लिए माफी मांगने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के किसी मेंबर को इस बात से ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगने को तैयार हूं। उन्होंने गांधी परिवार के प्रति अपनी निष्ठा भी बताई। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के लोग मेरे लिए ईश्वर की तरह हैं। मैं उनका भक्त हूं।
दरअसल, डीके शिवकुमार ने 21 अगस्त को कर्नाटक अंसेबली में खड़े होकर RSS गीत नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे.. गाया था। बीजेपी ने इस बात पर चुटकी ली तो कांग्रेस के भीतरी लोग शिवकुमार को ट्रोल करते नहीं थके।
पार्टी वालों ने ही कन्फ्यूजन क्रिएट किया
डीके शिवकुमार ने कहा- मैं तो बस विपक्षियों की टांग खींच रहा था। किसी संगठन की तारीफ करना मेरा मकसद नहीं था। लेकिन मेरे कुछ दोस्तों ने इसका गलत मतलब निकाल लिया। उन्होंने इसे मिसयूज करके कन्फ्यूजन क्रिएट कर दिया। पार्टी के कुछ लोगों ने मेरे पर गलत टिप्पणी कर दी। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। मुझे अच्छा नहीं लगा।
फिर भी, अगर मेरे एक्शन से किसी को तकलीफ हुई तो माफी मांगता हूं, हालांकि मैं किसी पॉलिटिकल प्रेशर के चलते ऐसा नहीं कह रहा।
मैं गांधी परिवार का भक्त
शिवकुमार ने कहा कि वे पैदाइशी कांग्रेसी हैं। गांधी परिवार को लेकर उनका पूरा समर्पण है। उन्होंने कहा- मैं गांधी परिवार का भक्त हूं। वे मेरे लिए ईश्वर समान हैं। मैं पैदा कांग्रेसी हुआ था और मरते दम तक भी कांग्रेसी ही रहूंगा।
दरअसल, RSS गीत गाने के बाद बीजेपी ने शिवकुमार की चुटकी ली थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले राहुल गांधी को सीरियसली नहीं लेते।
इस विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें..

