नोएडा में इंटरपोल और IB के फर्जी ऑफिस: मुख्य आरोपी TMC का मेंबर रह चुका; लोगों से कार्रवाई के नाम पर पैसे ऐंठता था
Published:
2 min read

टोटल 5 अपराधियों को पकड़ा गया है। फोटो क्रेडिट- इंडिया टुडे।
यूपी के नोएडा में इंटरपोल और IB के फर्जी ऑफिसेज का भंडाफोड़ हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसे TMC का एक पूर्व नेता चला रहा था। आरोपी का नाम विभास अधिकारी है। वो बंगाल के लोगों को फर्जी नोटिस भेजकर डराता था, फिर उनका मामला हल करने के बदले पैसे ऐंठता था।
पुलिस ने इस फर्जी ऑफिस से कई नकली आईडी कार्ड, साइन बोर्ड, मोबाइल फोन और कैश बरामद किए हैं। फिलहाल, मुख्य आरोपी सहित 5 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
लोगों को इंटरनेशनल कार्रवाई के नाम पर डराते थे आरोपी
आरोपी विभास बंगाल के वीरभूम ब्लॉक से TMC का हेड रह चुका है। उसके ऊपर बंगाल में कई केसेज हो गए थे। इसलिए वो अपने साथियों के साथ नोएडा आ गया। यहां उसने इंटेलिजेंस ब्यूरो और इंटरपोल का फर्जी ऑफिस खोल दिया।
यहां आने के बाद वो बंगाल में लोगों को फोन करके इंटरनेशनल कार्रवाई के नाम पर डराता था। इसके अलावा, वो लोगों से जमीन के झगड़े सुलझाने और अधिकारियों से काम कराने के नाम पर पैसे वसूलता था।
गाड़ी पर इंटरपोल का फर्जी स्टिकर
विभास के साथ उसका बेटा भी क्राइम में इन्वॉल्व था। वो अपने गाड़ी पर इंटरपोल का फर्जी स्टिकर लगाकर चलता था। विभास और उसका बेटा पहले कोलकाता में फर्जी ऑफिस खोलने वाले थे। इसके लिए उन्होंने कोलकात में किराए पर फ्लैट भी ले लिया था। हालांकि, कोलकाता पुलिस ने उन्हें पनपने से ही पहले ही दबोच लिया था। फिर वे भागे-भागे नोएडा चले गए और वहां ऑफिस खोल लिया।

