काले जादू के शक में जज ने रोकी सुनवाई: दिल्ली की कोर्ट में मर्डर केस पर चल रही थी हियरिंग, आरोपी ने घुटने पर बैठकर मांगी माफी
Published:
2 min read

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में डाइस के नीचे चावल मिलने पर सुनवाई 15 मिनट तक रोकी गई। (फाइल फोटो)
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। जज ने जादू-टोना के शक में सुनवाई को रोक दिया। दावा है कि किसी ने कोर्ट रूम में चावल फेंके हैं। डाइस के नीचे चावल पड़े मिले। इस दौरान करीब 15 मिनट तक कार्रवाई रुकी रही।
दरअसल सोमवार सुबह 11 बजे 14 साल पुराने मर्डर केस में आरोपी डॉक्टर एडिशनल सेशन जज (ASJ) शेफाली बर्नाला टंडन के समक्ष पेश हुआ। कोर्ट स्टाफ ने सुनवाई के दौरान कुछ गड़बड़ लगी। उन्होंने नोटिस किया कि आरोपी डॉ. चंदर विभास ने डाइस के नीचे चावल फेंके हैं।
चावल क्यों लाया था आरोपी?
ASJ टंडन ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी ने कहा था कि उसके हाथ में कुछ चावल थे, जो उसके हाथ से नीचे गिर गए थे। हालांकि आरोपी ने यह नहीं बताया कि वह चावल क्यों लाया था। कोर्ट के स्टाफ ने बताया कि इससे पहले भी 2 अगस्त को फ्लोर पर चावल के दाने मिले थे।
आरोपी ने अपनी गलती मानी
आरोपी ने कोर्ट के समक्ष घुटने पर बैठकर माफी मांगी। कोर्ट ने उसे सजा के रूप में उसे कोर्ट की कार्यवाही (11 अगस्त को पूरी होने तक कैद में रखे जाने का आदेश दिया।
जादू-टोना के शक में सुनवाई रोकी
कोर्ट ने आदेश में कहा कि आरोपी ने कहा कि वह 2 अगस्त को VC के माध्यम से उपस्थित था, रीडर के मुताबिक ऑर्डर नोटशीट में आरोपी के साइन हैं, वह कोर्ट में मौजूद था। कोर्ट रुम में में मौजूद वकील ने "काला जादू" का शक जताते हुए चावल साफ करवाने का अनुरोध किया। लगभग 15 मिनट तक सुनवाई टली रही। फर्श साफ होने के बाद सुनवाई फिर से शुरू हुई।

