गूगल-मेटा से पूछताछ होगी: ED ने 21 जुलाई को बुलाया, बैटिंग ऐप्स का प्रमोशन करने का आरोप
Published:
3 min read

गूगल औप मेटा पर बैटिंग ऐप्स के प्रमोशन का आरोप है। (File Image)
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को गूगल और मेटा को नोटिस जारी कर 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है। दोनों कंपनियों पर ऑनलाइन सट्टा एप को प्रमोट करने का आरोप है। टेक कंपनियों ने बैटिंग ऐप्स का प्रमोशन किया और उनके विज्ञापन को प्लेटफार्म पर प्रमुखता से दिखाया।
गैम्बलिंग प्लेटफार्म को प्रमोट करने के मामले में कई सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जांच एजेंसी के रडार पर हैं। ED का आरोप है कि गूगल और मेटा लगातार बैटिंग ऐप्स को प्रमोट कर रहे हैं, जो मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला कारोबार जैसे क्राइम के दायरे में हैं और उन पर जांच चल रही है।
मेटा-गूगल ने बैटिंग प्लेटफार्म को विज्ञापन स्लॉट दिए
अधिकारियों का आरोप है कि टेक कंपनियां ने ऑनलाइन बैटिंग प्लेटफार्म को प्रमुख विज्ञापन स्लॉट दिए। इन बैटिंग ऐप्स से जुड़ी वेबसाइट्स को अपने प्लेटफार्म पर पोस्ट की अनुमति दी। जिससे बैटिंग ऐप्स कंपनियों ने बड़े स्तर पर अपने अवैध कारोबार को आगे बढ़ाया। यह भारत में पहली बार है, जब टेक कंपनियों को ऑनलाइन सट्टेबाजी में सीधे-सीधे जवाबदेह माना जा रहा है।
यह एक्शन ED की हाल ही में की गई कार्रवाई के जवाब में माना जा रहा है। जांच एजेंसी ऑनलाइन बैटिंग ऐप्स के बड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। इनमें कई स्किल बेस्ड गेम्स है जबकि असल में वह गैम्बलिंग में शामिल हैं। इस तरह के प्लेटफार्म ने अवैध रूप से करोड़ों रुपये कमाएं है। कार्रवाई से बचने के लिए यह काली कमाई हवाला के जरिए बाहर भेज रहे हैं।
FIR में साउथ एक्टर्स सहित 29 नाम
पिछले सप्ताह ED ने 29 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए थे। इनमें कई प्रमुख अभिनेता, टेलीविजन कलाकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शामिल हैं। इन सभी पर अवैध बैटिंग ऐप्स को प्रमोट करने का आरोप है।
ECIR में विजय देवरकोंडा का नाम
इन सेलेब्रिटी में कई बड़े नाम शामिल हैं। साउथ एक्टर प्रकाश राज, राणा दग्गुबती और विजय देवरकोंडा जैसे बड़े नाम ED की ECIR (इन्फोर्समेंट केस इंफोर्मेशन रिपोर्ट) में शामिल हैं। इन सभी ने बैटिंग ऐप्स को प्रमोशन करने के लिए बड़ी रकम ली।
इसी तरह का केस महादेव सट्टा ऐप में भी सामने आया था। इस हाईप्रोफाइल स्कैंडल में 6 हजार करोड़ से अधिक का स्कैम होने का अनुमान है। इस केस में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी से पूछताछ की गई। महादेव सट्टा एप में नेताओं के कनेक्शन भी शामिल हैं। ED का आरोप है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को ऐप के प्रमोटर्स से 500 करोड़ रुपये मिले थे।

