तमिलनाडु के मंत्री के घर ED की रेड: DMK बोली- वोट चोरी के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश; HC ने आरोप तय करने के दिए थे निर्देश
Published:
2 min read

तमिलनाडु के मंत्री आई पेरियासामी के घर पर ED ने छापेमारी की है। (फाइल फोटो)
तमिलनाडु के मंत्री आई पेरियासामी के घर पर ED की रेड को लेकर DMK ने बीजेपी पर निशाना साधा है। DMK नेता RS भारती ने कहा कि यह राहुल गांधी के वोट चोरी के खुलासे से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।
DMK (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) की सचिव RS भारती ने कहा कि पार्टी मोदी और ED से नहीं डरती है। भारती ने कहा कि स्वतंत्र संस्थाओं को चुनाव हथियार को रुप में इस्तेमाल कर रही है।
बीजेपी वोट चोरी की राजनीति कर रही है- DMK
भारती ने कहा कि बीजेपी दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है, वही ‘वोट चोरी’ की राजनीति कर रही है। DMK नेता ने कहा कि बीजेपी चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके चुनावी धोखाधड़ी कर रही है। पूरी देश इससे हैरान है। इसी मुद्दे को देश का ध्यान भटकाने के लिए ED ने पेरियासामी के घर पर छापामार कार्रवाई की है।
छापेमारी पर DMK सांसद कनिमोझी करुणानिधिने कहा कि एक ओर भाजपा चुनाव जीतने के लिए बिहार में SIR का उपयोग करके लोकतंत्र के खिलाफ हमले करने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है।
HC ने पेरियासामी पर आरोप तय करने के दिए थे निर्देश
इससे पहले अप्रैल में मद्रास हाईकोर्ट ने 2.1 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति के केस में DMK नेता और तमिलनाडु के मंत्री आई पेरियासामी के खिलाफ आरोप तय करने के निर्देश दिए थे। अब इस मामले में ED की छापेमारी हो रही है।
क्या है मामला
ED ने मनी लॉड्रिंग मामले में तमिलनाडु के मंत्री और वरिष्ठ DMK नेता आई पेरियासामी और उनके विधायक बेटे आईपी सेंथिलकुमार से जुड़े ठिकानों की तलाशी ली है।

