HC ने पूछताछ के बाद उदयनिधि को रिहा करने का आदेश दिया: एक्ट्रेस तृषा पर विवादित बयान देने के मामले में गिरफ्तार हुए थे
Published:
3 min read

उदयनिधि स्टालिन (फोटो- X)
नेशनल डेस्क. मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस को विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को पूछताछ के बाद रिहा करने का आदेश दिया है। पुलिस ने मंगलवार सुबह ही उदयनिधि को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इससे पहले पुलिस ने उनके खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज की थी। माना जा रहा है कि उनका ये बयान एक्ट्रेस तृषा को लेकर था। स्टालिन ने यह टिप्पणी कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधते हुए की थी।
इस बयान को लेकर तमिलनाडु पुलिस ने स्टालिन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने चेन्नई स्थित उनके आवास पर पहुंची। जहां से उन्हें हिरासत में लिया।उदयनिधि ने FIR के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट में याचिका लगाई है और अग्रिम जमानत की मांग की थी। हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिल गई है।
मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा- उदयनिधि
उधर, उदयनिधि ने अपने बयान का बचाव किया है। उन्होंने हिरासत के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा- मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा। उन्होंने पूछा- क्या मैंने विजय के अलावा किसी का नाम लिया। उन्होंने पुलिस एक्शन को प्रतिशोध बताया और कहा कि इस पर कोर्ट फैसला करेगा।
दरअसल, उदयनिधि स्टालिन कावेरी के मुद्दे पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी सुरक्षित करने में सरकार की विफलता को लेकर CM विजय पर निशाना साधा। तभी जनसभा में भीड़ तृषा-तृषा चिल्लाने लगी। उदयनिधि कुछ देर के लिए रुके। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसे TVK डबल मीनिंग बता रही है और अश्लील बता रही है। TVK ने इसे महिलाओं के प्रति अपमान बताया।
TVK ने स्टालिन के विजय को अपमानजनक और डबल मीनिंग बताया। TVK ने कहा- पुलिस का ये एक्शन उदयनिधि के सीएम विजय को लेकर दिए बयान को लेकर नहीं है। बल्कि ये महिलाओं के अपमान से जुड़ा मामला है।
ये भी पढ़ें: एक पत्नी पति को कोर्ट में खोज रही: उदयनिधि स्टालिन का CM विजय पर पर्सनल कमेंट; बोले- पहले खुद के विवादों पर ध्यान दें
हार के बाद भी नहीं सुधर रहे उदयनिधि स्टालिन: अब विजय की मौजूदगी में सनातन पर दिया विवादित बयान; BJP बोली- लोग माफ नहीं करेंगे

तृषा-विजय के अफेयर की अटकलें
एक्ट्रेस तृषा और तमिलनाडु के सीएम और TVK चीफ विजय ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और दोनों को लंबे समय से करीबी दोस्त माना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों के निजी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ दिखने के बाद दोनों के रिश्तों को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं।
पिछले दिनों विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका दायर की थी, इसमें उन्होंने विजय पर एक एक्ट्रेस से संबंधों का आरोप लगाया है। इसके बाद विजय-तृषा के अफेयर की खबरों को और जोर मिला। हालांकि, विजय और तृषा की ओर से इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया गया।

