फॉर्म-7 के जरिए वोटर्स के नाम काट रहे: DK शिवकुमार बोले- कर्नाटक में BJP लीडर थोक में ये फॉर्म जमा कर रहे; 50 लाख नाम हटने का दावा
Published:
3 min read

कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने कहा कि BJP नेता फॉर्म-7 के जरिए वोटरों के नाम काट रहे हैं। (फोटो सोर्स: ANI)
नेशनल डेस्क। कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि SIR के जरिए BJP के नेता वोटरों के नाम हटाने की कोशिश कर रहे हैं। शिवकुमार का दावा है कि खास तौर पर अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, SC और ST समुदाय के वोटरों को निशाना बनाया जा रहा है।
शिवकुमार ने गुरुवार (1 अक्टूबर) को एक वीडियो पोस्ट में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि BJP के नेता फॉर्म-7 के जरिए बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटाने के आवेदन कर रहे हैं। डीके शिवकुमार ने दावा किया कि कर्नाटक में पहले ही 50 लाख से ज्यादा वोटर्स को लिस्ट से गायब कर दिया गया है और अब फॉर्म-7 के जरिए खास समुदायों के वोटरों को निशाना बनाया जा रहा है।

शिवकुमार ने अधिकारियों से मांगी जानकारी
डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस अधिकारियों, डिप्टी कमिश्नरों और राज्य के चुनाव अधिकारी से डेटा मांगा है।
शिवकुमार ने पहले भी कर्नाटक में SIR प्रोसेस को लेकर चिंता जताई थी। उनका कहना है कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी असली वोटर का नाम गलती से वोटर लिस्ट से बाहर न हो।
कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से भी एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें कई सारे फॉर्म-7 नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने इस वीडियो में दावा किया है कि कर्नाटक में BLO का कहना है कि फॉर्म-7 पर साइन करने और लोगों के नाम काटने के लिए ऊपर से दबाव आ रहा है।
INDIA ब्लॉक ने EC के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया
SIR को लेकर विपक्षी दलों और चुनाव आयोग के बीच विवाद के बीच बुधवार (30 सितंबर) को दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि विपक्षी दल 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' निकालेंगे।
विपक्षी सांसद 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च भी करेंगे। इसके अलावा INDIA ब्लॉक के नेता अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में इस मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
यह भी पढ़ें...

