धनखड़ का इस्तीफा: 12 दिन पहले कहा था- अगस्त 2027 में रिटायरमेंट लूंगा, कांग्रेस बोली- इसके पीछे गहरी वजह; संजय राउत बोले- पर्दे के पीछे कुछ चल रहा
Published:
3 min read

10 जुलाई को जेएनयू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा था- अगस्त 2027 में रिटायरमेंट लूंगा
जगदीप धनखड़ ने सोमवार (22 जुलाई 2025) को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। वे कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा देने वाले तीसरे उपराष्ट्रपति हैं। धनखड़ ने अचानक इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। अब 10 जुलाई का उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह अगस्त 2027 में रिटायरमेंट लेने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने इस्तीफे को लेकर सवाल उठाए हैं।
धनखड़ ने 12 दिन पहले क्या कहा था?
जगदीप धनखड़ ने 12 जुलाई को JNU के एक कार्यक्रम में कहा था कि, ‘अगर कोई दैवीय हस्तक्षेप न हो तो, मैं अगस्त 2027 में रिटायरमेंट ले लूंगा।
भले ही उन्होंने यह बात मजाकिया अंदाज में कही थी। लेकिन इस बयान से माना जा रहा है कि उनका इस्तीफा देने का मूड नहीं था। वह अपना कार्यकाल पूरा करना चाहते थे। हालांकि 10 दिन बाद ही उन्होंने अचानक इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया।
उन्होंने अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति को लिखे इस्तीफे में लिखा, ‘स्वास्थ्य कारणों को प्राथमिकता देते हुए और मेडिकल सलाह के आधार पर में संविधान के आर्टिकल 67(a) के तहत भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं’।
पीएम मोदी ने लिखा- उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं
उन्होंने X पर लिखा कि जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
इस्तीफे के पीछे कुछ गहरे कारण- जयराम रमेश
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने X पर लिखा- सोमवार को राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति (BAC) बैठक शाम साढ़े 4 तय हुई थी। सभी नड्डा और रिजिजू का इंतज़ार करते रहे, लेकिन वे नहीं आए। सबसे हैरानी की बात यह थी कि धनखड़ जी को व्यक्तिगत रूप से यह नहीं बताया गया कि दोनों मंत्री बैठक में नहीं आएंगे। स्वाभाविक रूप से उन्हें इस बात का बुरा लगा। उन्होंने इस्तीफे की वजह अपनी सेहत को बताया है। हमें इसका मान रखना चाहिए। लेकिन सच्चाई यह भी है कि इसके पीछे कुछ और गहरे कारण हैं।
यह कोई साधारण घटना नहीं- संजय राउत
शिवसेना सांसद (UBT) संजय राउत ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति पर्दे के पीछे कुछ हो रहा है। यह कोई साधारण घटना नहीं है। उनकी हेल्थ ठीक है। वह मैदान छोड़ने वाले व्यक्ति नहीं है वह लड़ने वाले हैं। सितंबर में बहुत कुछ हो सकता है।
राजनीति का लंबा अनुभव
उपराष्ट्रपति से पहले जगदीप धनखड़ सांसद, विधायक, केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल रह चुके हैं। वह तीन साल से उपराष्ट्रपति के पद पर विराजमान थे। उनके कार्यकाल में विपक्ष के साथ हॉट टॉक, न्यायपालिका पर टारगेट और शक्तियों के प्रथ्करण पर भी बात की।
जगदीप धनखड़ का जन्म राजस्थान के एक किसान परिवार में हुआ। राजनीति में आने से पहले वह हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं। जनता दल के साथ वह कुछ साल कांग्रेस में भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की और चंद्रशेखर सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे।

