श्रीशैलम मंदिर के प्रसाद में कॉकरोच निकलने का दावा: भक्त ने वीडियो शेयर कर एक्शन लेने की मांग की, मंदिर प्रशासन बोला- आरोप गलत
Published:
1 min read

श्रीशैलम देवस्थानम मंदिर
आंध्रप्रदेश के श्रीशैलम देवस्थानम मंदिर में शनिवार को एक भक्त ने 'प्रसादम्' में कॉकरोच निकलने का दावा किया। श्रद्धालु सरसचंद्र ने लड्डू में मरे हुए कॉकरोच का वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने मंदिर प्रशासन से इसकी शिकायत की है। हालांकि, मंदिर के अधिकारियों ने सरसचंद्र के दावे को गलत बताया।
दरअसल, सरसचंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने दावा किया था कि 29 जून को श्रीशैलम देवस्थानम मंदिर में मिलने वाले प्रसाद के लड्डू में मरा हुआ कॉकरोच मिला था। उन्होंने मंदिर प्रशासन को दी गई शिकायत में लापरवाही का आरोप लगाया था और प्रसाद बनाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी।
मंदिर प्रशासन ने दिया जवाब
मंदिर प्रशासन ने सरसचंद्र के इस दावे को नकार दिया। श्रीशैलम देवस्थानम मंदिर के कार्यकारी अधिकारी श्रीनिवास राव के मुताबिक, प्रसाद बनाने वाली जगह में साफ सफाई रखी जाती है। साथ ही प्रसाद बनाते वक्त हाइजीन का पूरा ख्याल रखा जाता है। इसलिए कॉकरोच निकलने का कोई सवाल ही नहीं उठता। श्रीनिवास राव ने सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद को लेकर चिंतित न होने की अपील भी की है।

