दिल्ली में 31 साल के युवराज की हत्या: गुरुग्राम पुलिस पर बिना पहचान किए अंतिम संस्कार का आरोप; पूर्व सहकर्मी समेत 2 गिरफ्तार
Published:
3 min read

युवराज सिंह घर में अकेला कमाने वाला था। एक महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. दिल्ली में एक 31 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी। आरोप है कि पैसों के विवाद में पूर्व सहकर्मी और उसके पार्टनर ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। युवराज सिंह एक महीने बाद शादी करने वाला था।
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 सितंबर को युवराज सिंह मनचंदाना अपने बहनों के साथ लाजपत नगर में अपनी शादी के लिए कपड़े खरीदने गया था। शाम को 4.15PM को उन्होंने गोल्डन ड्रैगन रेस्टोरेंट में खाने के लिए रुके। युवराज अपने पूर्व साथी से मिलने का बोलकर गुरुग्राम निकल गया था।
3 दिन बाद आखिरी मैसेज आया
युवराज के परिवार के मुताबिक, उन्होंने 6 सितंबर को शाम 7 बजे उससे कॉल पर बात की थी। उसने रात को 10 बजे लौटकर आने के लिए कहा था। जब वह रात में नहीं आया तो उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका नंबर नहीं लगा। 8 सितंबर को शाम 4:16 बजे व्हाट्सएप मैसेज मिला। इसके बाद उसका फोन फिर से बंद हो गया। 11 सितंबर को उसके परिवार ने लाजपत नगर थाने में गायब होने की शिकायत दर्ज कराई।
गुरुग्राम पुलिस ने अंतिम संस्कार किया
युवराज के परिवार ने आरोप लगाया कि गुरुग्राम पुलिस को बॉडी 10 सितंबर को मिली। लेकिन उन्होंने कोई सूचना नहीं दी। पुलिस ने 14 सितंबर को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। नियमों के अनुसार, अगर मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हुई हो, तो तय समय का इंतजार करना होता है, अगर इसके बाद भी पहचान उजागर नहीं होती है तो फिर अंतिम संस्कार किया जाता है। जांच में खुलासा हुआ कि युवराज ने आखिरी कॉल वत्स नाम की महिला को किया था, वह उसकी पूर्व सहकर्मी रही है। वह उससे मिलने के लिए गुरुग्राम गया था।
उसका फोन बंद था। इसके बाद पुलिस ने CCTV, टेक्निकल डेटा और युवराज के ऑफिस में पूछताछ की। इसके बाद वत्स प्रमुख संदिग्ध के तौर पर निशाने पर आई। पुलिस को जानकारी मिली की वह नया नंबर यूज कर रही है। इसके बाद पुलिस ने उसे उतराखंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दूसरे आरोपी वत्स के पार्टनर को भी गिरफ्तार किया है।
हत्या कर बॉडी ड्रेन में फेेंकी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंन युवराज की हत्या कर दी। और बॉडी को घर के पास ड्रेन में फेंक दिया। हालांकि की हत्या के पीछे फाइनेंशियल वजह हो सकती है, लेकिन परिवार का आरोप है कि महिला हत्या के पीछे की वजह को छिपा रही है। पुलिस हत्या की असल वजह और उन्होंने युवराज की हत्या कैसे की इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।
वहीं परिवार का कहना है कि युवराज उनके घर में एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था। उसके पिता पैरालाइज है और मां को हार्ट की समस्या है। परिवार ने मांग की है कि युवराज के सामान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच के पेपर, फोटो, DNA सैंपल सामान सुरक्षित रखे जाएं और परिवार को उपलब्ध कराएं।

