Delhi Laxmi Yojana: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500; जानिए कौन कर सकता है आवेदन
Published:
2 min read

नेशनल डेस्क. 1 अगस्त से दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरूआत हो गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना लॉन्च की है। आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने लिखा- 1 अगस्त से दिल्ली की महिलाओं के जीवन में सम्मान का एक नया अध्याय शुरु हो रहा है। आज से दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुल गया है। किसी बहन के लिए यह अपने नाम की पहली बचत होगी, किसी के लिए दवा, किताब या घर की कोई जरूरी चीज। और किसी के लिए यह एहसास कि अब अपनी हर आवश्यकता के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।
ऑनलाइन आवेदन करें महिलाएं
दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हर पात्र महिला को प्रतिमाह ₹2,500 का आर्थिक संबल मिलेगा। सभी पात्र महिलाएं https://dly.delhi.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।
यह खबर भी पढें- 92 लाख महिलाओं को अब 1500 रुपए नहीं मिलेेंगे : महाराष्ट्र सरकार ने 'माझी लड़की बहन योजना' से नाम हटाए
कौन कर सकता है आवेदन
पात्रता के नियमों के तहत, आवेदकों को सेल्फ डिक्लेरेशन लेटर जमा करना होगा जिसमें यह बताया गया हो कि वे कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली के निवासी रहे हैं और उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

