गैंगरेप के बाद आरोपियों ने रेस्टोरेंट में खाना खाया: फिर घर पहुंचकर कपड़े धोए; आस्था कुंज पार्क केस में पुलिस जांच में क्या-क्या खुलासे हुए
Published:
3 min read

आस्था कुंज पार्क में हुए गैंगरेप के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन भी जारी है। (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
नेशनल डेस्क। दिल्ली के 142 एकड़ में फैले आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, रेप के ठीक बाद दोनों आरोपी भाइयों ने पहले रेस्टोरेंट में खाना खाया और फिर घर पहुंचकर अपने कपड़े धोए, ताकि वारदात से जुड़े सबूत मिटाए जा सकें।
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों मुकेश सिंह (24), हेमंत सिंह (31) और आसिफ (30) को गिरफ्तार किया है। वारदात सोमवार शाम करीब 7.15 से 7.30 बजे के बीच तब हुई थी जब लड़की अपने 17 साल के दोस्त के साथ अपना 17वां जन्मदिन मनाने पार्क गई थी।
45 मिनट तक पार्क में घूमते रहे, फिर नाबालिगों को बनाया निशाना
मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस की शुरुआती जांच के हवाले से खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी घटना से पहले करीब 45 मिनट तक पार्क में घूम रहे थे। वे किसी ऐसे शख्स की तलाश कर रहे थे, जिसे निशाना बनाया जा सके। इसके बाद उन्होंने पार्क के एक सुनसान हिस्से में नाबालिग लड़की और उसके दोस्त को देखा। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को रोका। इसके बाद बंदूक के दम पर लड़की से गैंगरेप किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में दोनों भाइयों ने बताया कि वारदात के बाद वे सीधे घर नहीं गए। पहले दोनों एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए। इसके बाद श्रीनिवासपुरी स्थित अपने घर लौटे और अपने कपड़े धोए।
रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से यह भी लिखा गया कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जब दोनों को गिरफ्तार किया गया, तो उनके धुले हुए कपड़े घर के पास मिले थे। पुलिस अब इन कपड़ों और दूसरे सामान की फोरेंसिक जांच करा रही है।
आरोपियों के पास से पिस्टल, चाकू और कंडोम मिले
पुलिस ने तीनों आरोपियों के फोन जब्त किए हैं। अब फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की मदद से फोन से डेटा रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। यह भी सामने आया है कि पुलिस को आसिफ के फोन से अश्लील कंटेंट मिला है। इसकी भी FSL जांच कराई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, आसिफ को गिरफ्तार करने के दौरान उसके पास से बिना लाइसेंस की बंदूक और चाकू मिला। आसपास के लोगों से बातचीत में भी पता चला कि आसिफ एक गुंडे की तरह है जो अक्सर लोगों को परेशान करता है। एक सीनियर पुलिस अफसर के मुताबिक, लोकल लोगों ने पहले भी आसिफ के चाकू लेकर घूमने की बात कही है।
जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि घटना वाले दिन आरोपी अपने साथ एक पिस्टल और चाकू लेकर पार्क पहुंचे थे। उनके पास कंडोम भी थे।
यह भी पढ़ें...
पत्नी का सिर काटकर थाने पहुंचा शख्स: बोला- फोन पर किसी से बात करती रहती थी! 12 साल पहले शादी हुई थी

