पाक का दावा गलत: डसॉल्ट एविएशन के सीईओ बोले- जंग में टारगेट अचीव करना ही सफलता
Published:
2 min read

AI Generated Image
इंटरनेशनल डेस्क। राफेल बनाने वाली कंपनी फ्रेंच डसॉल्ट के CEO एरिक ट्रेपियर ने पाकिस्तान द्वारा राफेल गिराने वाले दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। भारत सरकार ने भी इस मामले में कोई बातचीत नहीं की है।
फ्रेंच दसॉल्ट के CEO का यह बयान तक सामने आया जब पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय एयर फोर्स के राफेल विमान को गिरा दिया।
पाकिस्तान के दावे झूठे- डसॉल्ट
एरिक ट्रेपियर ने फ्रेंच मीडिया में इंटरव्यू के दौरान कहा कि हम यह जानते हैं कि पाकिस्तान की ओर से किए दावे पूरी तरह से गलत हैं। हम जानना चाहते हैं कितना नुकसान हुआ है या नहीं हुआ, और जंग के टारगेट अचीव हुए हैं या नहीं। जब सच सामने आएगा तब कुछ लोग सरप्राइज होंगे।
पिछले हफ्ते एरिक ने फ्रेंच मैगजीन से बात करते हुए कहा था कि कॉम्बेट एयरक्राफ्ट मिलिट्री मिशन को पूरा करने के लिए इस्तेमाल होते हैं। टारगेट को अचीव करना ही उनकी सफलता मानी जाती है, ना कि जीरो लॉस।
'राफेल बेस्ट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट'
वर्ल्ड वॉर-2 के दौरान किसी ने भी यह दावा नहीं किया था कि मित्र राष्ट्र जंग हार गए, क्योंकि सभी ने अपने सैनिक खोए थे। ट्रेपियर ने कहा कि राफेल दुनिया का सबसे बेस्ट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट है। साथ ही कहा कि यह कहना भी कठिन होगा कि कोई विमान सबसे अच्छा है। एयर-एयर मिशन, टोही परीक्षण, एयर टू ग्राउड स्ट्राइक, न्यूक्लियर मिशन और करियर ऑपरेशन में राफेल सबसे बेस्ट है। डसॉल्ट एविएशन के CEO ने कहा कि राफेल जो भी देश खरीदता है, यळ उसकी जरुरतों को पूरा करता है।

